फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ram Bharosa is the primary education system of the urban area

राम भरोसे है नगरीय क्षेत्र की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था

Thu, 19 Aug 2021 10:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Ram Bharosa is the primary education system of the urban area
Ram Bharosa is the primary education system of the urban area - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। कहते हैं कि प्राथमिक शिक्षा पर ही छात्र का भविष्य टिका होता है। जितनी अच्छी प्राथमिक शिक्षा होगी, छात्र उच्च शिक्षा में उतना ही मेधावी होगा, लेकिन नगरीय क्षेत्र में सरकारी प्राथमिक शिक्षा राम भरोसे चल रही है। कक्षा एक से लेकर कक्षा 5 तक मात्र एक शिक्षिका पढ़ा रही हैं। इतना ही नहीं इन्हें विद्यालय खोलने से लेकर परिसर में झाड़ू लगाने तक का काम खुद ही करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला गढै़या स्थित प्राथमिक विद्यालय संख्या सात का बुरा हाल है। यहां पर शिक्षकों के नाम पर एक मात्र शिक्षक, प्रधानाध्यापिका नाजिश तैनात हैं। इस विद्यालय में वर्ष 2013 से वह अकेले ही बच्चों को पढ़ा रही हैं। वे सुबह आकर विद्यालय खोलती हैं और फिर पूरे परिसर को साफ करती हैं। विद्यालय में पंजीकृत 70 बच्चों को पढ़ाती हैं। एक शिक्षक के सहारे 70 बच्चे हैं। आम तौर पर प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा मित्र तैनात रहते हैं, लेकिन यहां पर एक शिक्षा मित्र भी नहीं है।
विज्ञापन

जब इस संबंध में नाजिश से बात की तो उन्होंने बताया कि पढ़ाई के साथ अन्य सरकारी कार्य भी करने पड़ते हैं। जैसे बीएलओ की ड्यूटी और वोटर आईडी कार्ड बनाने का कार्य। फिर जहां तक हो सकता है बच्चों के साथ कोई अन्याय नहीं करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षबार छात्रों की स्थिति
कक्षा 1 में 4, कक्षा 2 में 17, कक्षा 3 में 20, कक्षा 4 में 14 और कक्षा 5 में 15 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें से ज्यादातर छात्र-छात्राएं विद्यालय आते हैं। कोरोना कॉल में स्कूल बंद रहने से बच्चों की संख्या में कमी है, लेकिन उनका प्रयास है कि स्कूल खुलने के बाद सभी छात्र-छात्राओं को कक्षा में पढ़ाया जाए। नाजिश का कहना है कि अगर विभाग उनके विद्यालय में एक शिक्षा मित्र भी तैनात कर दें तो उन्हें काफी सहूलियत मिलेगी।

नगर क्षेत्र में शिक्षकों की भारी कमी है। बच्चों की शिक्षा किसी प्रकार से प्रभावित न हो इसके लिए हमने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को पत्र लिखा है। अभी तक इस संबंध में कोई दिशा निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। जैसे ही कोई दिशा निर्देश प्राप्त होगा, शिक्षकों की पूर्ति कर दी जाएगी।
अंजली अग्रवाल, बीएसए फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed