फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ram barat in mainpuri

दूल्हा बने प्रभु श्रीराम पर हुई पुष्पवर्षा

Tue, 01 Oct 2019 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
ram barat in mainpuri
शहर में राम बरात के दौरान रथ पर सवार दशरथ नंदन। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर में मंगलवार शाम प्रभु श्रीराम की बरात निकली। दूल्हा बने अपने आराध्य को देखने के लिए शहर के लोग सड़कों के किनारे उमड़ पड़े। बरात पर भक्तों ने श्रद्धाभाव के साथ मंगल पुष्पों की वर्षा की। जगह-जगह श्रीराम सहित अन्य स्वरूपों की आरती उतारी गई।
विज्ञापन

बरात की शुरुआत श्री रामलीला कमेटी की ओर से किला बजरिया स्थिति रानी के मंदिर से की गई। भगवान श्रीराम की बरात मदार दरवाजा, लाल मठिया, कटरा, घंटाघर चौराहा होते हुए डाकखाने चौराहा, बड़ा चौराहा, करहल रोड होती हुई भीमसेन मंदिर होकर आगरा रोड पुलिस चौकी होकर देर रात जनकपुरी पहुंची।
विज्ञापन

श्रीराम की बरात जिस गली से निकलती मकानों की छतों पर खड़े लोग बरात का पुष्प वर्षा कर स्वागत करने लगे। कई स्थानों पर भक्तों ने आरती उतारकर और फूल माला पहनाकर स्वागत किया। जनकपुरी में बुधवार को श्रीराम का जानकी जी के साथ विवाह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व पूजन के दौरान कमेटी अध्यक्ष महेश चंद्र अग्निहोत्री, सदर विधायक राजकुमार यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, उपाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, अनिल अग्रवाल, अशोक गुप्ता पप्पू, बीनू बंसल, मंत्री रमेश चंद्र सराफ, पूर्व विधायक अशोक चौहान, हरिश्चंद्र सराफ, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, नरेंद्र राठौर, आदित्य जैन, अरुण गुप्ता मैदा वाले, प्रशांत मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, प्रेम सिंह शाक्य, आदि रहे।
इस दौरान कार्यक्रम में नवीन सराफ, शरद गुप्ता, राजेंद्र राठौर, अंबुज मिश्रा, हरेंद्र चौहान, अमरनाथ भारद्वाज, हर्ष गुप्ता, राजेश गुप्ता, सुरेंद्र चक्कर, धीरज कुमार, शंकर वर्मा, सर्वेश गुप्ता, रंजीत सक्सेना, सब्बन बाबा, शैलेन्द्र मिश्रा, संजीव वर्मा अंशु चौहान, संदीप श्रीवास्तव, मनोज चतुर्वेदी, कुलदीप श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
काली अखाड़ा के कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
श्रीराम बरात में काली अखाड़ा आकर्षक का केंद्र रहा। काली अखाड़े के कलाकारों ने बरात के दौरान मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इसके अतिरिक्त मिलन बैंड अमरोहा एवं भजन पार्टियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं। बरात में चार अन्य बैंड, पांच ढ़ोल वाले बैंड, चार हाथी घोड़ा झांकी, काली के चार अखाड़े, विभिन्न स्वरूपों के पांच रोड शो भी शामिल थे।

ग्रामीण अंचल से भी पहुंचे लोग
शह़र में निकली श्रीराम बरात देखने के लिए ग्रामीण अंचल से भी बड़ी संख्या में लोग शहर पहुंचे। नगर की प्रमुख सड़कों पर जाम के हालात रहे। जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से राम बरात वाले मार्ग पर पुलिस बल तैनात किया। जगह-जगह महिला पुलिस कांस्टेबल भी सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग दे रही थीं। बरात वाले मार्ग पर अन्य वाहनों की रोक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed