फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ram barat 1

झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

Fri, 09 Oct 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 09 Oct 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
ram barat 1
झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

अगारा। बारात की भव्यता देखते बन रही थी। झांकियों के ओर-छोर का कुछ पता नहीं चल रहा था। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि श्रीराम जी की सवारी निकलने के पांच छह घंटे पूर्व ही झांकियों का निकाला जाना शुरू कर दिया गया।
इसमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नदियों का अस्तित्व बचाओ, यमुना शुद्धीकरण, पशु हत्या, शराब न पीने की झांकी, गंगा अवतरण, नौका बिहार, सुदामा चरित्र, समुद्र मंथन, भांगड़ा, गणेश जी डांडिया खेलते हुए। कदम के पेड़ के नीचे कृष्ण भगवान, महारास, बालाजी दरबार रोड शो, काली माता का रोड शो, खाटू श्यामजी का रोड शो, फूलों की बांके बिहारी की झांकी दर्शनीय रही। मुख्य आकर्षण चांदी का रथ जिसमें भगवान श्री विष्णु लक्ष्मी के साथ जिनका श्रृंगार कन्हैया एवं बृजमोहन द्वारा किया गया।
विज्ञापन

बच्चे तलवार और गदा लेकर शामिल हुए
राम बारात मार्ग में जगह-जगह खिलौनों और खानपान की दुकानें लगी हुई थीं। बच्चों के हाथ में तलवार और गदा और चेहरे पर हनुमान जी, स्पाइडर मैन और तमाम सुपरमैन के मुखौटे लगे हुए थे। कोई बांसुरी की तान छेड़ रहा था तो कोई गदा भांज रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब लक्ष्मण जी को आया क्रोध
भारी मुकुट धारण किए लक्ष्मण के  स्वरूप कुछ असहज नजर आ रहे थे। उस पर बिजली के लटकते तारों ने और परेशान कर दिया। बार-बार मुकुट नीचे करना पड़ रहा था। इस दौरान रोड के किनारे खड़े लोग आशीर्वाद देने के लिए लक्ष्मण जी को बुलाने लगे। लक्ष्मण के स्वरूप को क्रोध आ गया, उन्होंने भीड़ की तरफ इशारा किया, वे हल्ला क्यों मचा रहे हैं।
नहीं शामिल कराईं झांकी
वैष्णो देवी की गुफा की एक झांकी को बारात में शामिल नहीं कराया गया। कमेटी के एक पदाधिकारी ने बिना जानकारी के झांकी मंगा ली थी। झांकी देर से आई इससे उसे शामिल नहीं कराया गया।

फिल्मी गीत भी बजे
रामलीला कमेटी की रोक के बाद भी बैंड पर फिल्मी गाने बजाए गए। ‘चल बेटा सेल्फी ले ले रे..., हो गया है तुझको तो प्यार सजना’ जैसे गाने बज रहे थे।
रथ स्वरूपों के अनुसार बनाए
भगवान राम का रथ सूर्य देव और लक्ष्मण का रथ शेषनाग की आकृति का तैयार कराया गया था। इससे स्वरूप अपने आप पहचान में आ रहे थे। शत्रुघ्न के आगे सुधीर बैंड, भरत के आगे प्रहलाद बैंड, लक्ष्मण के आगे मिलन बैंड, श्रीराम के आगे जगदीश बैंड समेत कुल 11 बैंड थे। रवि गोस्वामी एवं राकेश अग्रवाल के निर्देशन में स्वरूपों का शृंगार किया गया।
आज सुबह जनकपुरी में भ्रमण
मीडिया प्रभारी राहुल गौतम ने बताया कि शुक्रवार सुबह श्रीराम भाइयों के साथ जनकपुरी पहुंचेंगे। सुबह नौ बजे जनकपुर वासी उनका स्वागत करेंगे।
जनकपुरी में आज
सुबह नौ बजे बारात का स्वागत
दोपहर एक बजे तुलसी सालिगराम विवाह
शाम सात बजे नगर भ्रमण के बाद स्वरूप जनक महल पर दर्शन देंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed