{"_id":"589761094f1c1bc64fe828d6","slug":"rally-vehicles-will-not-run-on-mg-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमजी रोड पर नहीं चलेंगे रैली के वाहन, बनाई पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमजी रोड पर नहीं चलेंगे रैली के वाहन, बनाई पार्किंग
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
बसपा प्रमुख की रैली को लेकर की गई ट्रैफिक व्यवस्था
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोठी मीना बाजार में सोमवार को आयोजित बसपा प्रमुख मायावती की रैली को लेकर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था की है। एमजी रोड पर रैली के वाहन नहीं चलेंगे। इन वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
एसपी ट्रैफिक डा. सुरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, अलीगढ़ की तरफ से आने वाले रैली के वाहन एनएच-2 से रामबाग, गुरुद्वारा गुरु का ताल होते हुए भावना टावर से करकुंज होकर आवास विकास कालोनी के सेक्टर 11 पार्किंग में खड़े होंगे। मथुरा की ओर से आने वाले वाहन भगवती ढाबा से शास्त्रीपुरम फ्लाईओवर से इंडस्ट्रियल एरिया होकर सिकंदरा ओवर ब्रिज के नीचे से सेक्टर 15 में पार्किंग करेंगे। इसी प्रकार से टूंडला, एत्मादपुर की तरफ से आने वाले रैली के वाहन रामबाग से वाटर वर्क्स होते हुए खंदारी कट से खंदारी कैंपस के पास से जिला जेल के सामने पार्किंग करेंगे। बाह, फतेहाबाद, शमसाबाद की तरफ से आने वाले रैली वाहन पुरानी मंडी होते हुए विक्टोरिया पार्क होकर आगरा किला के पास रामलीला ग्राउंड में पार्किंग करेंगे। खेरागढ़, जगनेर से आने वाले वाहन मलपुरा नहर से खेरिया मोड़, ईदगाह बस अड्डा, टैंक चौराहा होते हुए तारघर मैदान में पार्किंग करेंगे। सैंया, ग्वालियर की ओर से आने वाले वाहन तारघर ग्राउंड में पार्किंग करेंगे। फतेहपुर सीकरी की ओर से आने वाले वाहन बिचपुरी रोड पर राजपुर फार्म हाउस में पार्किंग करेंगे। एमजी रोड-2 पर सामान्य यातायात बंद रहेगा। एमजी रोड पर रैली के वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे। वहीं कोठी मीना बाजार से नालबंद चौराहा होते हुए एसएन मेडिकल कालेज तक रोड पूरी तरह से खाली रखा जाएगा।