फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rakshabandhan is tomorrow, the market is full of enthusiasm

Agra News: रक्षाबंधन कल, बाजार में खूब रौनक दिखी

Thu, 07 Aug 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 07 Aug 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan is tomorrow, the market is full of enthusiasm
रक्षा बंधन पर्व को लेकर राखी खरीदतीं महिलाएं व युवती ।
कासगंज। रक्षाबंधन पर बाजार में खूब रौनक दिख रही है। बृहस्पतिवार को राखी, कपड़े सहित अन्य सामानों की दुकानों पर खरीदारों की खासी भीड़ रही। भीड बनी रही। खास कर बहनों ने अपने प्यारे भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए रक्षा सूत्र अपनी मनपसंद राखियां खरीदीं। वहीं, भाइयों ने भी बहन को देने के लिए उपहार की खरीदारी की। इसके अलावा पर्व के मद्देनजर घरेलू जरूरत का सामान और मेहमानों की खातिर करने के लिए भी जरूरी सामान खरीदा। रक्षाबंधन शनिवार को परंपरागत ढंग से मनाया जाएगा। हालांकि इसके लिए लोगों में उत्साह और उमंग कई दिन पहले से ही देखी जा रही है। भाई अपनी बहनों को उपहार देने के लिए खरीदारी करने में जुट गए हैं तो बहनें भाई को राखी बांधने के लिए तैयारी कर रही है। सुबह से ही बाजारों में भीड़ नजर आने लगी। राखी के जगह-जगह सजे हुए स्टालों पर बहनें खरीदारी करती दिखीं। महिलाओं ने बच्चों के लिए बाजार से कपड़ों की खरीदारी की। जनरल स्टोर पर लोग सेवईयां, नारियल का गोला, चीनी, बूरा समेत अन्य जरूरत का सामान की खरीदारी की। हलवाई की दुकानों पर घेवर, फैनी सहित अन्य मिठाइयों की मांग बढ़ गई। वहीं, उपहार की दुकानों पर भी भीड़ देखी गई। भाइयों ने अपनी बहनों को देने लिए उपहार खरीदे। छोटे भाई-बहनों के लिए चॉकलेट पैक लिए। सराफा कारोबारियों के यहां चांदी की राखी भी खूब पसंद की जा रही हैं। पर्व से एक दिन पहले शुक्रवार को बाजार में भीड़ और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed