Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन पर बहनों को मिली खास सौगात, इस बार रोडवेज बसों में दो दिन फ्री यात्रा
रक्षाबंधन पर्व पर बड़ी संख्या में बहनें भाइयों को रक्षा सूत्र बांधने जाती हैं। इसे देखते हुए बहनों को रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की सौगात मिली है। खास बात ये है कि बहनों को इस बार दो दिन यानि 10 अगस्त की रात्रि 12 बजे से 12 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को अपने भाइयों के पास जाने में किराए की चिंता नहीं करनी होगी। प्रदेश सरकार के द्वारा परिवहन निगम की बसों में दो दिनों के लिए बहनों को मुफ्त यात्रा की सौगात दी गई हैं। अब बहनें परिवहन निगम की बसों में 10 अगस्त को रात्रि 12 बजे से 12 अगस्त की रात्रि 12 बजे से मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
रक्षाबंधन पर्व पर परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क सेवा वर्ष 2018 में लागू हुई। इसके बाद हर वर्ष की 24 घंटे के लिए रक्षाबंधन पर्व बहनों को निगम की बसों में निशुल्क यात्रा करने की सौगात मिल रही है। लेकिन इस बार पर्व 11 और 12 अगस्त को मनाया जाएगा। इसको ध्यान में रखते हुए पहली बार दो दिनों तक नि:शुल्क यात्रा का उपहार बहनों को मिला है। पिछले वर्ष पांच हजार महिलाओं ने यात्रा किया था।
महिलाओं की बात:
ओमवती ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर बसों में निशुल्क यात्रा कराने का निर्णय अच्छा है। इस बार दो दिन का पर्व मनाया जा रहा है। दो दिनों तक मुफ्त यात्रा से महिलाओं को लाभ मिलेगा। वहीं रंजना ने कहा कि निशुल्क यात्रा का लाभ अपने मायके से अधिक दूर रहने वाली उन बहनों को मिलेगा जो भाइयों के पास अधिक किराए के चलते नहीं पहुंच पाती थी। अब उन्हें किराए की चिंता नहीं रहेगी।
रक्षाबंधन पर्व पर निशुल्क यात्रा करने वाली महिलाओं के आंकड़े
वर्ष निशुल्क यात्रा करने वाली महिलाएं
2021 5056
2020 4494
2019 6202
2018 4316
जीरो बैलेंस पर रहेगी यात्रा करने वाली बहनों की टिकट
कासगंज एआरएम संजीव कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को लेकर तैयारियां पूरी की गई हैं। महिलाओं की टिकट जीरो बैलेंस पर रहेगी। कार्यशाला में भी बसों की मरम्मत पर जोर दिया गया है। भीड़ अधिक होने पर अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।