फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rajnath singh targets congress leader rahul gandhi in mathura

कांग्रेस पर राजनाथ का तीखा हमला: कहा- राहुल गांधी ने हमारी सेना के पराक्रम पर उठाए सवाल, ये बर्दाश्त नहीं

Sat, 05 Feb 2022 03:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Feb 2022 03:53 PM IST
सार

राजनाथ सिंह ने कहा कि सपा सरकार बनाने की राजनीति कर रही है, भाजपा समाज को जोड़ने के लिए राजनीति कर रही है। योगी जी ने भूमाफिया की जगहों पर बुलडोजर चलवा कर गरीबों को जमीन दी है।

विज्ञापन
rajnath singh targets congress leader rahul gandhi in mathura
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को मथुरा पहुंचे। उन्होंने यहां बलदेव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने गलवान घाटी का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। 

विज्ञापन


रक्षामंत्री ने कहा कि चीन के सरकारी अखबार ने जो लिखा, उसे राहुल जी ने सही माना। हमारे सैनिकों के पराक्रम पर सवालिया निशान लगाते हुए राहुल ने जरा भी संकोच नहीं किया। उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के एक अखबार ने लिखा है कि गलवान घाटी में चीन के 38 से 50 जवान मारे गए थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। आज भारत जो बोलता है उसे सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है। भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं। दुनिया की कोई ताकत भारत के मान, सम्मान और स्वाभिमान पर चोट नहीं पहुंचा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दीनदयाल के सिद्धांतों पर काम कर रही भाजपा 

बलदेव विधानसभा क्षेत्र के फरह स्थित दीनदयाल धाम में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जब कानून का शासन होगा तो विकास योगासन करेगा। 

राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश को एक खुशहाल प्रदेश बनाया है। आज गुंडे-माफिया जेल में हैं, बाहर निकलने से डरते हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने लोगों से प्रदेश में दोबारा योगी सरकार बनाने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed