फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rajesh Singh Chauhan becomes District President of Kshatriya Mahasabha for the second time

Agra News: राजेश सिंह चौहान दूसरी बार बने क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष

Mon, 25 Sep 2023 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 25 Sep 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Rajesh Singh Chauhan becomes District President of Kshatriya Mahasabha for the second time
राजेश सिंह चौहान दूसरी बार बने क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

- मथुरा में हुए त्रिवार्षिक अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सौंपी जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का त्रिवार्षिक अधिवेशन रविवार को मथुरा में आयोजित हुआ। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिवंश सिंह ने राजेश सिंह चौहान को दूसरी बार महासभा का मैनपुरी जिलाध्यक्ष घोषित किया। वहीं बृज क्षेत्र कार्यकारिणी में भी लोगों को स्थान दिया है। मनोनयन पर लोगों ने पदाधिकारियों को बधाई दी।


रविवार को मथुरा में आयोजित अधिवेशन में सर्वसम्मति से औड़ेन्य निवासी राजेश सिंह चौहान को आगामी तीन साल के लिए मैनपुरी जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वे दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं क्षत्रिय कल्याण परिषद छोड़कर आए नटराज होटल वाली गली निवासी अरुण तोमर को बृज प्रदेश का सह संयोजक और भदावर हाउस निवासी देवेंद्र सिंह को बृज प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। गांव टिंडौली निवासी अमृता चौहान को भी वीरांगना उपाध्यक्ष बनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिवंश सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू और प्रदेश अध्यक्ष जय गोविंद सिंह ने सभी को मनोनयन पत्र सौंपते हुए संगठन और समाज के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने बताया कि जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

मनोनयन पर दिनेश चौहान, सौरभ पांडेय एडवोकेट, आशीष सक्सेना एडवोकेट, अरविंद राठौर, अवनीश कुमार एडवोकेट, गुड्डू चौहान, देवेश चौहान, शिवम ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed