फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rajbaha accident: Happiness was snatched away in a moment, atmosphere became sad

रजबाहा हादसा: पलभर में छिनीं खुशियां, गमगीन हुआ माहौल

Thu, 23 May 2024 12:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 23 May 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rajbaha accident: Happiness was snatched away in a moment, atmosphere became sad
कासगंज। हादसे में पलभर में खुशियां छिन गई, देखते ही देखते कार्यक्रम स्थल गमगीन हो गया, कारण था गोरहा नहर के बाचमई रजबाहे में मंगलवार की देर शाम स्नान करने के दौरान महिला और चार किशोरियों के पानी में डूब जाना। इनमें दो किशोरियों को बचा लिया गया, जबकि एक महिला व दो किशोरियों की मौत हुई। डीएम के निर्देश पर तीनों शवों का रात में ही पोस्टमार्टम कर परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया। बुधवार को गमगीन माहौल में नम आंखों से लोगों ने शवों को अंतिम संस्कार के लिए विदा किया। मृत महिला का अंतिम संस्कार उसकी ससुराल आगरा में किया गया, जबकि दो किशोरियों का अंतिम संस्कार गांव में ही उनके परिवार के सदस्यों ने किया।
विज्ञापन


हादसे में संध्या (22) पत्नी संदीप निवासी भीमड़कलां टीकतपुरा आगरा, साक्षी (14) पुत्री सुमंत कुमार एवं शम्मी (14) पुत्री दुष्यंत की मौत हो गई। महिला व किशोरियों की मौत होने के बाद तीनों ही परिवार में चीत्कार मच गया था। जिला अस्पताल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। एसपी अपर्णा रजत कौशिक सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रात में ही परिवार के लोगों ने अधिकारियों से शव के पोस्टमार्टम की मांग उठाई तो सहानुभूति के आधार पर जिलाधिकारी के निर्देश पर तीनों शवों के पोस्टमार्टम रात में किए गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह महिला संध्या के ससुरालीजन उसके शव को भीमड़कलां टीकतपुरा आगरा ले गए। जबकि मृत किशोरी साक्षी और शम्मी के शव का अंतिम संस्कार परिजनों ने अपने-अपने खेत पर किया। इस शोक के माहौल के चलते गांव में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान को भी स्थगित कर दिया गया। पूरे गांव में गमगीन माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed