फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rajasthan governor kalyan singh says Pm Modi will take big action against terrorist

आतंकी हमले पर बोले कल्याण सिंह- मोदी सरकार देगी कड़ा जवाब, याद रखेगा पाकिस्तान

Fri, 15 Feb 2019 05:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Feb 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
rajasthan governor kalyan singh says Pm Modi will take big action against terrorist
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा कि जब भी देश की सुरक्षा की बात आई है तब-तब पक्ष-विपक्ष ने मतभेद भुलाकर एकजुटता का परिचय दिया है। पुलवामा में हुए आतंकी हमले का ऐसा जवाब दिया जाएगा कि पाकिस्तान हमेशा याद रखेगा। 

विज्ञापन


कल्याण सिंह शुक्रवार को एटा में अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा से कोई समझौता न किया है और नहीं किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी कह चुके हैं कि आतंकवादियों ने बहुत बड़ी गलती कर दी। इसके पीछे बड़ा एक्शन लेने का इरादा है। 
विज्ञापन


'पीएम मोदी देंगे कड़ा जवाब' 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया में इस कायराना घटना की भर्त्सना हो रही है। मैं भारत का नागरिक होने के नाते कह रहा हूं कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री कोई ऐसा कदम उठाएंगे कि पाकिस्तान को भी याद रहेगा और दुनिया को भी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जबाव में कहा कि जब राष्ट्र की सुरक्षा की बात आए तो राजनीतिक मतभेद भुला दिए जाते हैं। यह भारत की विशेषता भी है कि जब-जब भारत पर संकट आया है सब भारतीयों ने मतभेद भुला करके एकजुटता का परिचय दिया है। 


इस मौके जिले के सांसद राजवीर सिंह ने आतंकी हमले की निंदा कड़ी की है। उन्होंने कहा कि 40 के बदले 400 आतंकियों के सिर लाकर सच्ची श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि वीर शहीदों के परिवारों को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed