{"_id":"5f6b2f9d8ebc3e8bad52b8e1","slug":"rajasthan-art-literature-and-culture-minister-dr-bd-kalla-reached-vrindavan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देशवासियों का ध्यान राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत की ओर आकर्षित करने की योजना: डॉ. कल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशवासियों का ध्यान राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत की ओर आकर्षित करने की योजना: डॉ. कल्ला
Thu, 24 Sep 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:06 AM IST
सार
उन्होंने कहा कि सरकार अपनी प्राचीन धरोहर तक देश वासियों को अधिक संख्या में पहुंचाने और उसके उचित संरक्षण के लिए सर्वे कर रही है। इसी प्रक्रिया में बरसाना स्थित जयपुर मंदिर का भी निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
राजस्थान की प्राचीन धरोहर का हाल देखने पहुंचे संस्कृति मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ब्रजभूमि में राजस्थान सरकार की प्राचीन धरोहर का हाल देखने के लिए बुधवार को राजस्थान के कला साहित्य एवं संस्कृति मंत्री डॉ बीडी कल्ला वृंदावन पहुंचे। उन्होंने यहां के सबसे प्राचीन मंदिरों में शुमार श्रीगोविंद देव मंदिर के साथ जयपुर मंदिर को भी देखा। इसके पहले उन्होंने बरसाना में भी जयपुर मंदिर की स्थिति का जायजा लिया।
ब्रजभूमि में राजस्थान सरकारी की बड़ी संख्या में प्राचीन धरोहर मंदिर, सरोवर, कुंड के रूप में मौजूद है। इसकी देखरेख भी राजस्थान सरकार का देवस्थान विभाग या फिर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा की जाती है। इन प्राचीन स्थलों तक पर्यटकों को पहुंचाने और प्राचीन धरोहर को नष्ट होने से बचाने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा सर्वे किया जा रहा है।
इसी प्रक्रिया में बुधवार को वृंदावन आए विभागीय मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने श्रीगोविंद देव और जयपुर मंदिर का निरीक्षण किया। यहां की स्थिति को देखने के बाद दोनों मंदिरों की आवश्यकताओं के संदर्भ में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी प्राचीन धरोहर तक देश वासियों को अधिक संख्या में पहुंचाने और उसके उचित संरक्षण के लिए सर्वे कर रही है। इसी प्रक्रिया में बरसाना स्थित जयपुर मंदिर का भी निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि वृंदावन का गोविंद देव मंदिर वास्तु व स्थापत्य कला का बेजोड़ नमूना है। लाल पत्थरों से बना यह मंदिर जयपुर के राजा मानसिंह ने बनवाया था।