फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rajasthan Art Literature And Culture Minister Dr. BD Kalla Reached Vrindavan

देशवासियों का ध्यान राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत की ओर आकर्षित करने की योजना: डॉ. कल्ला

Thu, 24 Sep 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 24 Sep 2020 12:06 AM IST
सार

उन्होंने कहा कि सरकार अपनी प्राचीन धरोहर तक देश वासियों को अधिक संख्या में पहुंचाने और उसके उचित संरक्षण के लिए सर्वे कर रही है। इसी प्रक्रिया में बरसाना स्थित जयपुर मंदिर का भी निरीक्षण किया है।

विज्ञापन
Rajasthan Art Literature And Culture Minister Dr. BD Kalla Reached Vrindavan
राजस्थान की प्राचीन धरोहर का हाल देखने पहुंचे संस्कृति मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रजभूमि में राजस्थान सरकार की प्राचीन धरोहर का हाल देखने के लिए बुधवार को राजस्थान के कला साहित्य एवं संस्कृति मंत्री डॉ बीडी कल्ला वृंदावन पहुंचे। उन्होंने यहां के सबसे प्राचीन मंदिरों में शुमार श्रीगोविंद देव मंदिर के साथ जयपुर मंदिर को भी देखा। इसके पहले उन्होंने बरसाना में भी जयपुर मंदिर की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


ब्रजभूमि में राजस्थान सरकारी की बड़ी संख्या में प्राचीन धरोहर मंदिर, सरोवर, कुंड के रूप में मौजूद है। इसकी देखरेख भी राजस्थान सरकार का देवस्थान विभाग या फिर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा की जाती है। इन प्राचीन स्थलों तक पर्यटकों को पहुंचाने और प्राचीन धरोहर को नष्ट होने से बचाने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा सर्वे किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसी प्रक्रिया में बुधवार को वृंदावन आए विभागीय मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने श्रीगोविंद देव और जयपुर मंदिर का निरीक्षण किया। यहां की स्थिति को देखने के बाद दोनों मंदिरों की आवश्यकताओं के संदर्भ में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी प्राचीन धरोहर तक देश वासियों को अधिक संख्या में पहुंचाने और उसके उचित संरक्षण के लिए सर्वे कर रही है। इसी प्रक्रिया में बरसाना स्थित जयपुर मंदिर का भी निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि वृंदावन का गोविंद देव मंदिर वास्तु व स्थापत्य कला का बेजोड़ नमूना है। लाल पत्थरों से बना यह मंदिर जयपुर के राजा मानसिंह ने बनवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed