{"_id":"5cbc1265bdec2214516f685c","slug":"rajasthan-and-up-police-combing-for-arresting-dacoits-in-beehad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शांत पड़े चंबल के बीहड़ में फिर डकैतों की दस्तक, आसपास के गांवों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांत पड़े चंबल के बीहड़ में फिर डकैतों की दस्तक, आसपास के गांवों में दहशत
Sun, 21 Apr 2019 12:20 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
बीहड़ की पगडंडियां
- फोटो : अमर उजाला
लंबे अरसे से शांत पड़े चंबल के बीहड़ में इनामी दो दस्यु भारत गुर्जर और रामविलास गुर्जर की मौजूदगी ने दहशत फैला दी है। धौलपुर के बसई डांग बीहड़ में पुलिस ने दोनों की घेराबंदी की। पर, सिकुड़ गई चंबल नदी पार करके दोनों भाग निकले। पुलिस इनकी तलाश में कॉम्बिंग कर रही है।
राजस्थान के धौलपुर, यूपी के मंसुखपुरा और मध्य प्रदेश के मुरैना की सीमा चंबल नदी के जरिये मिलती है। इसी इलाके में 90 के दशक तक अपहरण की घटनाएं खूब हुईं थीं। उसके बाद से शांत पडे़ इस इलाके में इनामी दो दस्युओं की मौजूदगी ने बीहड़ के गांवों में फिर दहशत फैला दी है।
आगरा के बाह क्षेत्र में आने वाले बीहड़ में 29 हजार रुपये के इनामी डकैत भारत गुर्जर, 25 हजार के इनामी रामविलास गुर्जर पुत्र भरत गुर्जर के होने की सूचना पुलिस को मिली। इस पर शुक्रवार की दोपहर एसपी धौलपुर अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने डकैतों की घेराबंदी की।

Trending Videos
पुलिस को देखकर भागे दोनों डकैतों को खंगालने के लिए ट्रैक्टर आदि का भी सहारा लिया गया। पर, शुक्रवार की रात अंधेरे में बीहड़ के रास्तों से दोनों दस्यु चंबल नदी पार कर मुरैना की सीमा से होकर भाग निकले। करीब 10 घंटे बीहड़ को खंगालने के बाद पुलिस खाली हाथ लौट गई।
बसई डांग स्थित बाबू महाराज मंदिर के पास पुलिस को खाना और प्लेटें पड़ी मिली। यहां पर दस्युओं ने अपने लिए मटर पनीर की सब्जी बनवाई थी। तीन राज्यों के त्रिकोण के गांवों में पुलिस की घेराबंदी से बचकर भागे दोनों दस्युओं को लेकर दहशत फैल गई है।