फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raja Mansingh Murder case an accused test positive for corona in mathura jail

राजा मानसिंह हत्याकांड: जेल में एक अभियुक्त कोरोना संक्रमित, एक अन्य जयपुर में भर्ती

Sat, 12 Sep 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Sep 2020 12:09 AM IST
सार

  • हत्या के दोषी पूर्व सीओ को जयपुर के एसएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य का भी इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Raja Mansingh Murder case an accused test positive for corona in mathura jail
राजा मानसिंह हत्याकांड के दोषी कान सिंह भाटी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा मानसिंह हत्याकांड के 11 अभियुक्तों में से एक 82 वर्षीय कान सिंह भाटी की तबियत जेल में खराब हो गई। चार दिन पूर्व हालत बिगड़ने पर भाटी को जयपुर के एसएम अस्पताल भेजा गया है। जबकि एक अन्य कोरोना संक्रमित हो गया है तो अन्य अभियुक्त भी कई बीमारियों से ग्रसित हैं। जेल प्रशासन सभी के इलाज में जुटा है।

विज्ञापन


21 फरवरी 1985 को भरतपुर के राजा मान सिंह की हत्या राजस्थान के तत्कालीन पुलिसकर्मियों ने कर दी थी। 22 जुलाई 2020 को राजा मान सिंह हत्याकांड में जिला जज की अदालत ने 11 अभियुक्तों को आजीवन कारावास सजा सुनाई। 
विज्ञापन



जेल भेजे गए सभी अभियुक्तों में से सबसे कम उम्र का अभियुक्त 61 वर्ष का है, जबकि सर्वाधिक 82 वर्ष उम्र अभियुक्त तत्कालीन सीओ कान सिंह भाटी की है। सीओ कान सिंह भाटी को मथुरा जेल में आठ सितंबर को दस्त हुए थे। इसके बाद उनकी हालत खराब हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

छतर सिंह कोरोना संक्रमित

जेल से भाटी को आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां पर हालत गंभीर होने पर उन्हें एसएम अस्पताल जयपुर रेफर कर दिया गया। यहां पर भाटी की हालत गंभीर बनी हुई है। अभियुक्त छतर सिंह कोरोना संक्रमित हो गया है। 

उसको कोरोना के इलाज के लिए एल-टू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी अन्य बचे नौ अभियुक्त भी बीमारी की हालत में हैं। उन्हें कई बीमारियों के चलते चिकित्सकीय सलाह के अनुसार इलाज किया जा रहा है।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र मैत्रेय ने कहा कि कान सिंह भाटी की हालत बिगड़ने पर जयपुर इलाज के लिए भेजा गया है, जबकि छतर सिंह को कोरोना संक्रमण के चलते एल-2 में रखा  गया है। अन्य सभी का भी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed