फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raj Mistri's body was found hanging from a tree on Jasrana Road

Agra News: जसराना रोड पर राज मिस्त्री का शव पेड़ से लटका मिला

Sun, 16 Mar 2025 06:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 16 Mar 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
Raj Mistri's body was found hanging from a tree on Jasrana Road
चमन अली का फाइल फोटो
- पत्नी से कहासुनी के बाद गुस्से में घर निकला था, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती के रहने वाले एक राज मिस्त्री का शव रविवार की सुबह जसराना रोड पर एक पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार की शाम पत्नी से कहासुनी के बाद राज मिस्त्री गुस्से में घर से निकल गया था। तभी से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने एकत्र किए।

कस्बा औंछा क्षेत्र की मुस्लिम बस्ती के रहने वाले चमन अली (24) का निकाह 19 दिसंबर 2024 निशा बेगम के साथ हुआ था। शनिवार की शाम को चमन शराब पीकर घर आया तो पत्नी ने विरोध किया। इसी बात पर पत्नी से कहासुनी हो गई थी। गुस्से में आकर चमन घर से बाहर निकल गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजन रात भर इधर-उधर तलाश करते रहे। सुबह ग्रामीणों ने शव जसराना रोड पर पेड़ पर लटके होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने जांच के लिए नमूने एकत्र किए। वहीं पुलिस ने परिजन से जानकारी ली। परिजन ने खुदकुशी किए जाने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया। चमन की मौत के बाद पत्नी व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed