फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raj Mistri health deteriorated in scorching heat died on the road agra

Agra: भीषण गर्मी में बिगड़ी राजमिस्त्री की तबीयत, सड़क पर हुई मौत 

Sun, 12 Jun 2022 08:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Jun 2022 08:27 PM IST
सार

थाना जगदीशपुरा की बोदला पुलिस चौकी के पास एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी के कारण उसकी तबीयत बिगड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजमिस्त्री के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 

विज्ञापन
Raj Mistri health deteriorated in scorching heat died on the road agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

आगरा में बोदला चौराहे पर रविवार दोपहर को एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। वह काम की तलाश में चौराहे के पास एक दुकान के बाहर बैठा हुआ था। दुकानदारों की सूचना पर पुलिस पहुंची। मृतक के परिजनों को सूचना दी। आशंका है कि भीषण गर्मी की वजह राजमिस्त्री की मौत हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन

काम की तलाश में बैठा था दुकान के बाहर 

दुकानदारों ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर तकरीबन एक बजे बोदला चौराहे से सौ मीटर दूर बिचपुरी मार्ग पर दुकानों के बाहर 50 वर्षीय व्यक्ति बैठा हुआ था। उसकी तबीयत खराब लगने पर एक दुकानदार ने दस रुपये दिए, कहा कि कुछ खा लेना, इसके बाद पानी पीना। दो घंटे बाद एक दुकानदार की नजर गई, तब तक उक्त व्यक्ति की मौत हो चुकी थी, इस पर पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन

मथुरा का रहने वाला था राजमिस्त्री 

थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय का कहना है कि मृतक की पहचान 52 वर्षीय राजवीर उर्फ महेश के रूप में हुई। सूचना पर परिजन आ गए। उन्होंने बताया कि राजवीर जगदीशपुरा क्षेत्र के शारदा विहार में किराये पर रहते थे। मूलरूप से मथुरा के कौंध के रहने वाले थे। राजमिस्त्री थे। कई दिन से बोदला चौराहे पर काम की तलाश में आ रहे थे। एक महीने पहले मां की मौत हो गई थी। रविवार को गर्मी अधिक थी। गर्मी से मौत की आशंका जाहिर की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed