फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   raj babbar will be congress candidate from fatehpur sikri in lok sabha election 2019

यूपी की इस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे राज बब्बर, जल्द होगा औपचारिक एलान

Tue, 29 Jan 2019 08:09 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 29 Jan 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
raj babbar will be congress candidate from fatehpur sikri in lok sabha election 2019
प्रेसवार्ता करते कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राज बब्बर
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर फिर से भाग्य आजमाएंगे। लोकसभा चुनाव में वो कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर दूसरी बार फतेहपुर सीकरी से मैदान में होंगे। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि उन्होंने फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की मंशा राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने जता दी है। फरवरी के दूसरे पखवाड़े में कांग्रेस की पहली सूची में उनके नाम का औपचारिक एलान हो जाएगा।
विज्ञापन

 
मंगलवार को होटल विक्रम पैलेस में मीडिया से रूबरू राज बब्बर ने कहा कि कांग्रेस पूरी ताकत से प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वह दिलों को जीतने के लिए आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी लोगों का भरोसा जीतने के लिए लड़ रहे हैं। 80 सीटों पर जनता के दिल जीत लिए तो चुनाव क्या है। गरीबों के लिए यूनिवर्सल बेसिक इनकम की बात कर राहुल गांधी ने देश के मजदूर, किसान को नई राह दिखाई है।
Trending Videos

'अयोध्या नहीं, तो कहां बनेगा राम मंदिर'

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने अयोध्या मामले पर केंद्र सरकार की पहल पर कहा कि यह प्रस्ताव 1989 में तत्कालीन सरकार ने तैयार किया था। भाजपा मंदिर का राग अलाप रही है। 

उन्होंने कहा कि भगवान राम का मंदिर अयोध्या में नहीं तो कहां बनेगा। क्या हिंदू, क्या मुस्लिम, हम सभी अयोध्या में मंदिर बनाने के पैरोकार हैं, लेकिन भाजपा इस पर राजनीति कर रही है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी द्वारा 24 घंटे में राममंदिर बनाने के बयान पर राज बब्बर ने कहा कि वह मुख्यमंत्री हैं, उन्हें प्रदेश के अन्य मामलों पर ध्यान देना चाहिए। मंदिर बनाना उनका काम नहीं। वह चुनाव में जहां भी गए, वहीं बंटाधार करके आए हैं।

गठबंधन के सभी सवालों पर चुप्पी

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने सपा बसपा गठबंधन, कांग्रेस के रालोद से गठबंधन समेत सभी सवालों पर चुप्पी बनाए रखी। चुनाव में सपा-बसपा प्रत्याशियों की कांग्रेस से फ्रेंडली फाइट के सवाल पर कहा कि उन्होंने तो फिरोजाबाद में ऐसा करके दिखाया है। जीती सीट छोड़ दी थी। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस आम लोगों का दिल जीतने के लिए मैदान में उतरेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed