{"_id":"69c420623d661440f1033533","slug":"rainbow-fighters-won-the-brave-warriors-under-16-cricket-tournament-with-a-superb-bowling-performance-defeating-fatehabad-cricket-club-by-156-runs-agra-news-c-365-1-sagr1044-107124-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"शानदार गेंदबाजी से जीते रेनबो फाइटर्स, ब्रेव वॉरियर्स अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट : फतेहाबाद क्रिकेट क्लब को 156 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शानदार गेंदबाजी से जीते रेनबो फाइटर्स, ब्रेव वॉरियर्स अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट : फतेहाबाद क्रिकेट क्लब को 156 रनों से हराया
विज्ञापन
आगरा। ब्रेव वॉरियर्स अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला जेबी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया, जिसका आयोजन जेबी स्पोर्ट्स हब द्वारा किया गया। मुकाबले में रेनबो फाइटर्स ने फतेहाबाद क्रिकेट क्लब को 156 रनों से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए रेनबो फाइटर्स की टीम ने 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 225 रन बनाए। टीम की ओर से नितराज हरियाणा ने 85 गेंदों में 81 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, प्रशांत चाहर ने 42 रन और शौर्य यादव ने 33 रन का योगदान दिया। फतेहाबाद क्रिकेट क्लब के सुमित ने 3 विकेट और नीरज वर्मा ने 2 विकेट हासिल किए। जवाब में फतेहाबाद क्रिकेट क्लब की टीम 22.1 ओवर में 69 रन पर ऑलआउट हो गई। ऐश्वर्या तिवारी ने 23 रन और चेतन समाधिया ने 19 रन बनाए। रेनबो फाइटर्स के विहान विश्नोई और आर्यन सिंह ने 3-3 विकेट झटके, जबकि दैविक तिवारी ने 2 विकेट लिए। नितराज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जेबी स्पोर्ट्स हब के डायरेक्टर सतेंद्र सिंह राणा ने दिया।