फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rain Water logging on roads in front of Municipal Corporation Agra

Rain In Agra : नगर निगम के सामने ही जलभराव, शहर की 10 सड़कें भी हुईं लबालब

Sat, 01 Aug 2020 09:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Aug 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Rain Water logging on roads in front of Municipal Corporation Agra
बारिश के बाद सड़क पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला

आगरा में शनिवार दोपहर को आधा घंटा की बारिश में ही नगर निगम के सामने सूर सदन, रामनगर कॉलोनी, बाग फरजाना, लोहामंडी रोड, ट्रांसपोर्ट नगर, आईएसबीटी, भगवान टॉकीज सर्विस लेन, नगला पदी सहित दस क्षेत्रों की सड़कों पर पानी भर गया। नगर निगम के सामने दो साल बाद जलभराव हुआ। इसकी जानकारी पर निगम के अधिकारी सूरसदन पहुंच गए और मशीन से पानी निकलवाया।  

विज्ञापन


पालीवाल पार्क के बीच नाला बनाने के बाद रामनगर कॉलोनी, चर्च रोड, सूर सदन और नगर निगम के सामने पहली बार जलभराव हुआ। रामनगर कॉलोनी और चर्च रोड पर मोटरसाइकिल के पहिए पानी में डूब गए। 
विज्ञापन



जलभराव की शिकायतों पर क्षेत्रीय पार्षद संजय राय नगर निगम की टीम को लेकर चर्च रोड पहुंचे और वहां पंपसेट चलवा कर पानी निकलवाया। पार्षद संजय राय के मुताबिक तेजी से हुई बारिश के कारण चर्च रोड पर पानी भर गया, लेकिन काफी जल्दी जलभराव से निजात भी मिल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले तो आठ घंटे में पानी निकलता था- अपर नगर आयुक्त 

अपर नगर आयुक्त केबी सिंह ने कहा कि सूरसदन के पास तेज बारिश में पानी तो भरा लेकिन एक घंटे में निकाल भी दिया गया। ड्रेनेज सिस्टम में पॉलिथीन फंस गई थीं, जिसे अपने सामने बारिश के दौरान ही निकलवाया, जिससे पानी तेजी से निकल गया। पूर्व में आठ घंटे तक यहां पानी भरा रहता था।

सिकंदरा-बोदला, शास्त्रीपुरम में नहीं हुई बारिश

शनिवार की दोपहर आधे शहर में बारिश हुई तो आधा शहर फिर सूखा रहा। एमजी रोड, खंदारी, न्यू आगरा, सेंट जोंस, भगवान टॉकीज, कमला नगर की ओर बादल झमाझम बरसे। सिकंदरा-बोदला, शाहगंज रोड पर दोपहर में काले बादल तो छाए लेकिन पानी नहीं बरसा। शाम को बूंदाबांदी हुई लेकिन वो राहत देने वाली नहीं रही।

मंगलवार तक बूंदाबांदी के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक बादलों की लुकाछिपी बनी रहेगी। छिटपुट बूंदाबांदी के आसार बढ़ रहे हैं। कुछ जगह पर रिमझिम बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed