फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rain Preparations made to deal with waterlogging pumps installed at 43 places operators alert

UP: बारिश अब होने दो...जलभराव से निपटने के लिए हुई तैयारी, 43 जगह लगाए पंप; ऑपरेटर अलर्ट

Sat, 21 Jun 2025 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Jun 2025 09:55 AM IST
सार

प्री मानसून की बारिश ने सड़कों को जलमग्न कर दिया। अब मानसून ने दस्तक दे दी है। ऐसे में शहर की सड़कों पर जलभराव न हो, इसके लिए तैयारी कर ली गई हैं। 43 स्थानों पर पंप लगाए गए हैं। इसके साथ ही ऑपरेटर अलर्ट किए गए हैं। 
 

विज्ञापन
rain Preparations made to deal with waterlogging pumps installed at 43 places operators alert
आगरा में बारिश के बाद का हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में प्री-मानसून की बारिश में दो दिन में ही जलभराव का ट्रेलर देख चुके नगर निगम अधिकारियों ने मानसून में जलभराव से निपटने की व्यवस्था की है। नालों की सफाई के दावों के उलट निगम ने जलभराव वाली 43 जगहों पर पंप लगवाए हैं। सभी ऑपरेटर को 24 घंटे अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि कुछ जगहों पर जलभराव की शिकायतें हैं। इनमें निचले इलाके हैं, जहां पानी निकासी में दिक्कतें आती हैं। उन जगहों पर पंप लगाए गए हैं। इनमें सोहल्ला, नरीपुरा, शिवनगर, राधे वाली गली, ख्वासपुरा, कब्रिस्तान, नरीपुरा पुलिया, टेढ़ी बगिया पक्की तलैया, टेढ़ी बगिया माता वाली गली, टेढ़ी बगिया 100 फुटा रोड, खेरिया मोड़, नगला परसोती पर पंप लगाए हैं।
विज्ञापन


 

इसी तरह हमीद नगर पोखर, मीरा विहार, बजरंग नगर, रघुवीर नगर, छलेसर पोखर, सुशील नगर, नगला मेवाती, शास्त्रीपुरम, पुरा गोवर्धन, नगला नहेरा, छलेसर मंदिर गली, दहतोरा तालाब, शारदा विहार, बूढ़ी का नगला, शाहगंज नाला, दहतोरा स्कूल, जसवंत नगर, चमरौली, शाहदरा और कृष्णा कुंज आदि जगहों पर भी पंप लगाए हैं।

ये भी पढ़ें -  रफ्तार का कहर: बाइक की टंकी फटी, बिखर गए पुर्जे, जिस तरह हुई दो दोस्तों की मौत, देखकर कांप गए लोग


 

शास्त्रीपुरम से हटाकर टेढ़ी बगिया में लगाए
नगर निगम ने बीते साल शास्त्रीपुरम क्षेत्र में जलभराव रोकने के लिए दो पंप लगाए थे, लेकिन अब यहां पाइपलाइन डालकर पानी की निकासी की व्यवस्था की गई है। यहां के दोनों पंप टेढ़ी बगिया 100 फुट रोड पर लगवाए गए हैं। जहां नाला निर्माण के कारण पानी निकलने में दिक्कत है।

 
विज्ञापन

नाला धंसने से हो रहा जलभराव
टेढ़ी बगिया क्षेत्र में जलभराव का मुख्य कारण 100 फुटा रोड पर बना 35 साल पुराना भूमिगत नाला है। बार-बार धंसने के कारण यहां पानी रुक गया है। यह टुकड़ों में निर्माणाधीन है। कई कॉलोनियों का पानी इस नाले में मिल रहा है, लेकिन निर्माण के कारण पानी आगे नहीं जा पा रहा। नगर आयुक्त ने लोगों से अपील की है कि अगर जलभराव हो तो इसकी सूचना कंट्रोल रूम नंबर 1533 या संबंधित जोनल अधिकारी को दें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed