फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   havoc of speed: The bike's tank burst parts scattered way two friends died people trembled after seeing

रफ्तार का कहर: बाइक की टंकी फटी, बिखर गए पुर्जे, जिस तरह हुई दो दोस्तों की मौत, देखकर कांप गए लोग

Sat, 21 Jun 2025 12:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Jun 2025 12:20 PM IST
सार

आगरा में रफ्तार ने दो दोस्तों की जिंदगी छीन ली। हादसा इतना भीषण था कि बाइक की टंकी फट गई। आंबेडकर पुल से गिरी बाइक के पुर्जे बिखर गए। तीसरा दोस्त जिंदगी से जूझ रहा है।

विज्ञापन
havoc of speed: The bike's tank burst parts scattered way two friends died people trembled after seeing
आंबेडक पुल से गिरे तीन दोस्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में बाइक की तेज रफ्तार ने बृहस्पतिवार की रात दो दोस्तों की जान ले ली। तीसरा दोस्त जिंदगी के लिए जूझ रहा है। पुलिस का कहना है कि बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक की पेट्रोल टंकी फट गई, कलपुर्जे बिखर गए।

विज्ञापन


जीवनी मंडी और कछपुरा निवासी तीन दोस्त राज, साहिल और रोहित अन्य दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाकर यमुनापार से घर लौट रहे थे। साहिल का जन्मदिन था। तीन मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा पर 10 दोस्त सवार थे। राज, साहिल और रोहित पल्सर बाइक पर सवार थे।

विज्ञापन

वह आंबेडकर पुल से जीवनी मंडी की ओर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की स्पीड 100 किमी प्रति घंटा से अधिक लग रही थी। जैसे ही वह यमुना किनारा रोड के लिए घुमावदार मोड़ से मुड़ने लगे। तेज गति के कारण बाइक से नियंत्रण खो गया। उन्होंने घबराकर ब्रेक लगाकर रोकने का प्रयास किया। डिस्क ब्रेक लग गई।


ये भी पढ़ें -  Shikohabad News: पुलिस ने ढेर किया दंपती का कातिल, ताबड़तोड़ चलीं गोलियां....मुठभेड़ के दौरान सिपाही को भी लगी गोली



 

इससे बाइक पीछे से उठ गई और तीनों दोस्त करीब सात मीटर चाैड़े यमुना किनारा रोड को पार करते पुल की डिवाइडर के ऊपर से नीचे गिरे। रोड की दूसरी तरफ बनीं न्यू नरेंद्र रोडवेज नाम से दुकान के शटर से भिड़ गए। बाइक डिवाइडर से टकराकर पुल पर ही रह गई।


 
विज्ञापन

पुलिस की तत्परता से बची तीसरे की जान
घटना के समय चाैकी की पुलिस यमुना किनारा रोड पर चेकिंग कर रही थी। उनसे चंद कदम दूर अचानक से तीनों दोस्त गिरे थे। पुलिसकर्मी ने तत्परता के साथ उन्हें इमरजेंसी पहुंचा दिया। तीनों जीवित थे इलाज शुरू हो गया। लेकिन दो ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी छत्ता के अनुसार बाइक की गति इतनी तेज थी कि उसकी पेट्रोल टंकी भी फट गई है। पुल ऊपर सड़क पर उसके पुर्जे टूटकर बिखर गए। इन युवकों के गिरने की आवाज भी इतनी तेज थी कि आसपास घरों से लोग सड़कों पर निकल आए।

ये भी पढ़ें -  UP: पति के पेट में घोंपा चाकू...आंतें निकल आईं बाहर, गैर के प्यार में अंधी पत्नी ने कर दिया बड़ा कांड

राज का जन्मदिन 17 जुलाई को
एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के कछपुरा निवासी देवी सिंह के तीन बेटे थे। राज सबसे बड़ा था, जबकि प्रिंस और ध्रुव छोटे हैं। राज आरबीएस कॉलेज से स्नातक कर रहा था। मगर दोस्त के जन्मदिन पर ही खुशियां गम में बदल गईं। वह अपना 19वां जन्मदिन भी नहीं मना सका, 17 जुलाई को राज का जन्मदिन मनाया जाता रहा है।

ये भी पढ़ें -  Kasganj: एएनएम की हिम्मत तो देखिए...प्रसव के लिए खुलकर मांग रही रिश्वत, Video हुआ वायरल

सेल्फी लेने की फैली अफवाह
तीनों दोस्तों के आंबेडकर पुल से नीचे गिरने के बाद सोशल मीडिया पर सेल्फी लेते समय गिरने की दिनभर चर्चा चलती रही। डीसीपी सिटी सोनम कुमार का कहना है कि पूछताछ में पता चला है कि वह सेल्फी लेते नहीं गिरे थे। यमुना ब्रिज की तरफ से आते समय बाइक अनियंत्रित हो जाने से हादसा हुआ।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed