{"_id":"5ea5b9f88ebc3e906b60166c","slug":"rain-mainpuri-news-agr4394385200","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी के बाद हुई बारिश, ओलावृष्टि ने मचाई तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी के बाद हुई बारिश, ओलावृष्टि ने मचाई तबाही
विज्ञापन
26एमएनपी-18- दन्नाहार क्षेत्र में एक खेत में रखे गेहूं के बोझ व भरा बारिश का पानी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में रविवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। कुछ ही देर में आसमान में काले बादल छा गए। जिले भर में इसके बाद तेज आंधी के साथ बारिश हुई। कुछ क्षेत्रों में जमकर ओलावृष्टि भी हुई। ओलावृष्टि से फसलों में भारी नुकसान हुआ है।
जिले में दोपहर तीन बजे तेज आंधी शुरू हो गई। आंधी के साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बारिश और कुछ में तेज बारिश हुई। इसके बाद कुछ ही देर बाद जिले के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि शुरू हो गई। दन्नाहार क्षेत्र में आधे घंटे तक ओलावृष्टि हुई।
इससे खेतों में खड़ी मक्का की फसल और कटी पड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। लॉकडाउन के बाद ओलावृष्टि ने किसानों की समस्याओं को बढ़ा दिया है। हालांकि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद सैकड़ों किसानों ने गेहूं की फसल की कटाई कर घरों तक पहुंचा दिया था। वर्तमान में खेतों में गेहूं की लगभग 30 प्रतिशत फसल पड़ी है।