Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rain, hailstone, water, weather, crope, kasganj

बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, किसान हलकान

Fri, 29 Nov 2019 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
rain, hailstone, water, weather, crope, kasganj
कासगंज पटियाली के नरदौली में सरसों के खेत में पड़े ओेले - फोटो : KASGANJ
पटियाली (कासगंज)। जिले में बृहस्पतिवार रात ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। पटियाली क्षेत्र में गिरे ओलों से कई किसानों को फसलें नष्ट होने की कगार पर हैं। किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ साफ दिख रहीं हैं। अब किसान प्रशासन से मदद का बाट जोह रहा है।
विज्ञापन

देर रात तक कभी रुक कर तो कभी तेज बारिश हुई। कासगंज और सोरों क्षेत्र में बारिश का प्रभाव कम था, लेकिन पटियाली क्षेत्र में बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। देर रात यह सिलसिला चलता रहा। सुबह जब ले लोग खेतों पर पहुंचे तो फसल की हालत देख मायूस हो गए। फसलों के पौधे पूरी तरह से टूटकर गिर पड़ेे।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा नुकसान सरसों और तंबाकू की फसल में हुआ। पटियाली क्षेत्र के गांव नरदौली, असदगढ़, जारी, नगला नरपति, नगला पीतम सहित अन्य गांव में औसतन 500 बीघा सरसों और तंबाकू की फसल बर्बाद हुई है। इसके अलावा बारिश से सब्जियों की फसलें आलू, गोभी, टमाटर, मटर आदि भी प्रभावित हुईं हैं। किसान लाखों रुपये का नुकसान बता रहे हैं। मुआवजे के लिए किसान प्रशासन की ओर नजर गढ़ाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हुआ नुकसान, नहीं मिला मुआवजा
कासगंज। प्रकृति की मार किसानों पर पहली बार नहीं पड़ी है, इससे पहले भी ओलावृष्टि और बारिश से किसानों का नुकसान होता रहा है। 4-5 महीने पहले की बात है जब तेज बारिश के साथ ओले गिरे थे। तब भी किसानों की फसलों में काफी नुकसान हुआ था। तब भी किसान मुआवजे की आस लगाए बैठे रहे थे। तब से अब तक किसानों को कुछ नहीं मिला है।
बारिश के साथ चली तेज हवाओं से गिरी झोपड़ी
पटियाली। बृहस्पतिवार रात में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं। इससे नगला नरपति में सुरेश की झोपड़ी गिर गई। इससे उसमें सो रहा उसका दस वर्षीय बेटा पिंटू घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
किसानों की बात-
- सात बीघा सरसों की फसल खेत में बोई थी। फसल उग चुकी थी। खाद, पानी देकर फसल की बढ़वार करने में जुटे थे, लेकिन ओलावृष्टि ने बर्बाद कर दिया- रामावतार।
- बारह बीघा सरसों की फसल बोई। बहुत उम्मीद थी कि सरसों की फसल से पूर्व में हुए नुकसान की काफी हद तक भरपाई हो जाएगी, लेकिन उम्मीदों पर पानी फिर गया- हरिराम।
- तीस बीघा खेत में सरसों और कुछ जमीन में तंबाकू की फसल बोई थी, लेकिन बारिश और ओलावृष्टि से फसले बर्बाद हो गईं। प्रशासन को मुआवजा देना चाहिए- अमर सिंह।
- पहले भी फसलों पर प्रकृति की मार पड़ती रही है, लेकिन प्रशासन ने कभी मुआवजा नहीं दिया। फसलों के नुकसान का आकलन कराया जाए- श्यामपाल सिंह।
बारिश से कम, ओलावृष्टि से अधिक नुकसान
- बारिश से फसलें कम प्रभावित हैं। क्योंकि अधिक बारिश नहीं हुई थी, लेकिन ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। किसान सतर्कता बरतें। धूप निकलने के बाद जरूरत के आधार पर फसलों में यूरीया की टॉप ड्रेसिंग कर दें- सुमित चौहान, जिला कृषि अधिकारी।

कराया जाएगा नुकसान का आकलन
- जिन जिन क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई। वहां लेखपाल और कानूनगो को भेजकर फसलों के नुकसान का आकलन कराएंगे, इसके लिए संबंधित लेखपाल को निर्देश दे दिए हैं- तिमराज सिंह, तहसीलदार पटियाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed