{"_id":"686eb1d0006da09820012da0","slug":"rain-exposed-reality-of-drain-cleaning-in-agra-2025-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: दो घंटे की बारिश ने खोली नाला सफाई की पोल...पानी में डूबी सड़कें, वाहन हुए बंद; परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: दो घंटे की बारिश ने खोली नाला सफाई की पोल...पानी में डूबी सड़कें, वाहन हुए बंद; परेशान रहे लोग
Thu, 10 Jul 2025 12:03 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:03 AM IST
सार
टेढ़ी बगिया पर भी नालों के उफनने से गंदा पानी दुकानों में भर गया। नाला काजीपाड़ा, अलबतिया, आवास विकास कालोनी भावना क्लार्क्स इन, हलवाई की बगीची आदि मार्ग पर वाहन फंस गए।
विज्ञापन
बारिश से सड़कों पर जलभराव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम के नाला सफाई की पोल खोल दी। 2 घंटे की बारिश में जगह-जगह जलभराव हो गया। कई रास्तों पर एक फुट तक पानी भर गया। इस कारण कई वाहन फंस गए। कई मार्ग पर लोग अपने वाहनों को खींचते हुए नजर आए।
राधा नगर स्थित गंगे गाैरी बाग में जलभराव हो गया। ऐसे में लोगों को रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया। पानी में जाने की वजह से वाहन बंद हो गए। 1 फुट तक पानी भर गया। बल्केश्वर में आईटीआई संस्थान के बाहर पानी भरने से जाम लग गया। वाटर वर्क्स पर भी वाहनों की लंबी लाइन लग गई। हाईवे के सर्विस रोड पर वाटर वर्क्स से सुल्तानगंज पुलिया तक वाहन फंस गए।

ट्रांस यमुना कालोनी फेज दो में गलियों में पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने कहा कि नगर निगम नाला सफाई के दावे कर रहा है। हर बारिश में सड़कों पर पानी बहता नजर आता है। टेढ़ी बगिया पर भी नालों के उफनने से गंदा पानी दुकानों में भर गया। नाला काजीपाड़ा, अलबतिया, आवास विकास कालोनी भावना क्लार्क्स इन, हलवाई की बगीची आदि मार्ग पर वाहन फंस गए।
छावनी में कई रास्तों पर उफना नाला
बुधवार को हुई तेज बारिश में छावनी का वार्ड नंबर 2 स्थित रेनबो स्कूल में पानी भर गया।। इसके साथ टक्कर रोड, सदर, अल्लाह बक्श रोड, नंद टॉकीज और फूल सैय्यद चौराहा पर जलभराव से परेशानी हुई। वाहन फंस गए। राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया। सेनेटरी इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि जलभराव से राहत के लिए पंप सेट लगाए जा रहे हैं और नाले की सफाई कराई जा रही है, ताकि पानी की निकासी की जा सके।