फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rain caused havoc in Etah: Houses collapsed in rural areas one youth died many people were injured

बारिश ने एटा में मचाई तबाही: ग्रामीण क्षेत्रों में गिरे मकान, एक युवक की मौत; कई लोग हुए घायल

Fri, 13 Sep 2024 12:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 13 Sep 2024 12:26 PM IST
सार

एटा में लगातार बारिश ने लोगों को आफत में डाल दिया है। सबसे ज्यादा नुकसान देहात क्षेत्र में हो रहा है। कई स्थानों से मकान गिरने की सूचना आ रही हैं। 

विज्ञापन
Rain caused havoc in Etah: Houses collapsed in rural areas one youth died many people were injured
बारिश में गिरे मकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बारिश जमकर तबाही मचा रही है। पिछले 24 घंटों में आधा दर्जन से अधिक मकान ढह गए। सुबह-सुबह गांव हिम्मतपुर में मकान गिरने से युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन


कोतवाली देहात के गांव हिम्मतपुर में मकान गिरने से युवक की मौत हो गई। वहीं रामनगर में जर्जर मकान भर भराकर गिर गया। इसमें  राकेश यादव और उनकी पत्नी भूरीगंभीर रूप से घायल हो गए।  घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर किया गया। 
विज्ञापन




रिजोर थाना क्षेत्र के गांव सेनाकला में बारिश के भूप सिंह का मकान गिर गया। मकान गिरने से मलबे में घर गृहस्थी का सामान दब गया। हजारों के नुकसान से भूप सिंह आहत हैं।  वहीं ग्राम गोबर में भारी बारिश के कारण जान मोहम्मद का मकान भी गिर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सकीट थाना क्षेत्र के ग्राम नगला गंगी लगातार हो रही बारिश से  अलीहसन  का  कच्चा मकान सुबह 10.30 करीब भरवारा कर गिरा। अलीहसन अपने परिवार के साथ अंदर बैठा हुआ था, जिसमे तीन बच्चे और पत्नी कच्चे मकान मे दब गए। मकान गिरने की आवाज सुन कर  स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। हादसे में रूबीना पति अलीहसन गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed