फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rain and strong winds flatten pearl millet crop; farmers' concerns mount.

Agra News: बारिश और तेज हवा से गिरी बाजरा की फसल, किसानों की बढ़ी चिंता

Mon, 28 Sep 2026 01:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Rain and strong winds flatten pearl millet crop; farmers' concerns mount.
फोटो 2गांव सौन के किसान मुन्ना सिंह अपनी गिरी हुई फसल के बीच चिंतित बैठे हुए।
खेरागढ़। तहसील के कुछ क्षेत्र पिछले दिनों में रुक रुककर हो रही बूंदाबांदी और तेज हवाओं ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पक कर तैयार खड़ी बाजरा की फसल खेतों में गिर गई है। वहीं खेतों में मिट्टी गीली होने से किसानों को फसल समेटने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम साफ नहीं होने पर फसल के खराब होने की संभावना बढ़ गई है। भिलावली, भाकर, बकालपुर, भोजपुर, औरंगपुर, चीत, सौन, चीतपुर, रिठौरी, दिगरौता और नगला मीरा समेत अन्य कई गांवों में बाजरा की फसल प्रभावित हुई है। खेतों में पड़ी फसल में बारिश और तेज हवा ने नुकसान पहुंचाया है। औरंगपुर निवासी किसान बंटी पचौरी एवं सौन गांव के किसान मुन्ना सिंह ने बताया इस बार उत्पादन अच्छा रहने की उम्मीद थी, लेकिन बारिश के कारण फसल खेतों में गिर गई। मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो नुकसान और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed