फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rain and Low Attendance Cast Shadow on Agra Fort’s Light and Sound Show

Agra: आगरा किला में शुरू किया गया लाइट एंड साउंड शो बंद, मायूस लौटे पर्यटक; जानें वजह

Wed, 29 Oct 2025 08:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 29 Oct 2025 08:52 AM IST
सार

दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल और विश्व धरोहर आगरा किला को देखने के बाद इतिहास से रूबरू होने के लिए पर्यटकों को लाइट एंड साउंड शो देखना था, लेकिन दो दिन से शो का संचालन बंद है। 

विज्ञापन
Rain and Low Attendance Cast Shadow on Agra Fort’s Light and Sound Show
आगरा किला लाइट एंड साउंड शो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा किला में शुरू किया गया लाइट एंड साउंड शो सोमवार और मंगलवार को बंद रहा। इसके लिए पर्यटन निगम ने बारिश को वजह बताया, लेकिन 20 पर्यटकों से कम संख्या होने पर पर्यटन निगम इस शो का संचालन नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


 बुधवार को शो चलेगा या नहीं, इसकी जानकारी भी पर्यटक मांगते रहे, लेकिन किले के काउंटर से उन्हें लौटा दिया गया। मुंबई जाने से पहले नवी मुंबई के आलोक शर्मा और अभिनव श्रीवास्तव आगरा किला में लाइट एंड साउंड शो देखने पहुंचे, लेकिन उन्हें बताया गया कि बारिश के कारण मंगलवार रात को संचालन नहीं होगा। वह 6 टिकट खरीदना चाहते थे, लेकिन बताया गया कि बारिश के कारण बंद रहेगा और बुधवार को भी शो तब चलेगा, जब कम से कम 20 टिकट बिकेंगे और मौसम ठीक रहेगा।
विज्ञापन


 दोनों पर्यटकों ने पूछा कि शो चलेगा या नहीं, यह कब पता चलेगा तो बताया गया कि बुधवार शाम 5 बजे के बाद तय होगा कि संचालन होगा या नहीं। इस पर वह मायूस होकर लौट गए और आगरा रुकने की जगह मथुरा चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed