फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railways has declared around 21 houses of Nagla Lal Singh Basti illegal

Agra: रेलवे तोड़ रहा घर, यहीं पैदा हुए...अब कहां जाएंगे, नगला लाल सिंह बस्ती के लोग लगा रहे गुहार

Sat, 22 Mar 2025 01:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Mar 2025 01:38 PM IST
सार

रेलवे ने नगला लाल सिंह बस्ती के करीब 21 मकानों को अवैध घोषित कर दिया है। इसके बाद से लोग परेशान हैं। गुहार लगा रहे हैं कि यहीं पैदा हुए हैं। अब कहां जाएंगे। 
 

विज्ञापन
Railways has declared around 21 houses of Nagla Lal Singh Basti illegal
नगला लाल सिंह बस्ती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बारहखंभा रेल फाटक के पास रेलवे लाइन के किनारे स्थित नगला लाल सिंह बस्ती के करीब 21 मकानों को अवैध घोषित करने से लोगों में दहशत का माहौल है। दशकों से रह रहे लोगों में इस बात पर नाराजगी है कि उनके मकान बनते वक्त क्यों नहीं रोका गया। लोन कैसे पास किए गए।
विज्ञापन


बस्ती में करीब 30 साल से रह रहीं शीला देवी का कहना है कि वह इसी घर में ब्याह कर आई थीं। बच्चे बड़े हुए तो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2020 में अनुदान लेकर मकान बनवाया था। अगर मकान अवैध बना है तो फिर नगर निगम ने कैसे लोन दे दिया। रेलवे विभाग हमें बेघर करना चाहता है। 6 लोगों का परिवार है अब उन्हें लेकर कहां जाएं।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें -  UP: एआई से दूर होगा बांझपन, नहीं होंगे जन्मजात विकार...चिकित्सकों ने दी ये अहम जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन





 

नोटिस पाने वाले पप्पू का कहना है कि मेरी 60 साल की उम्र हो गई। मेरा जन्म यहीं हुआ। अब कहां जाएंगे। करीब 10 साल पहले रेलवे ने पिलर लगाया था, तब उनके घर का कुछ हिस्सा टूटा था। उन्होंने पिलर से दूर अपना घर बनाया। अब फिर तोड़ रहे। पहले ही बता देते तो हम यहां घर नहीं बनाते।



 

दरअसल रेलवे ने 11 मार्च को एक नोटिस जारी किया। जिसके तहत नगला लाल सिंह बस्ती के 21 मकानों को अवैध घोषित कर 15 दिन में गिरा देने का नोटिस दिया गया है। इन मकानों में करीब 150 लोग रहते हैं। 26 मार्च तक अवैध कब्जा न हटा लेने पर रेलवे विभाग उसे तोड़ देने की चेतावनी दी है। रेलवे ट्रैक के किनारे बाउंड्रीवॉल बना रहा है। नोटिस के बाद से यहां रहने वालों की नींद उड़ गई है। जनप्रतिनिधि से अधिकारियों तक लोग चक्कर लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: औरंगजेब ने जहां नजरबंद किए थे छत्रपति शिवाजी महाराज, वहां बनेगा भव्य स्मारक; महाराष्ट्र सरकार कराएगी निर्माण






 

जमीन को कब्जा मुक्त करा रहे
आगरा रेल मंडल के पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे ट्रैक के पास बाउंड्री बनाने जा रहा है। इसलिए अपनी जमीन को कब्जे से मुक्त करा रहा है। जिन लोगों ने रेलवे की जमीन पर कब्जा किया है, उन्हें नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed