फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railway worker dies in road accident

सड़क हादसे में रेल कर्मी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 08 Jul 2021 10:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Railway worker dies in road accident
कासगंज। कासगंज-कछला मार्ग पर शाहपुरमाफी के समीप हुए सड़क हादसे में रेलकर्मी की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वह ड्यूटी कर वापस घर लौट रहा था।
विज्ञापन

सुनील कुमार (38) पुत्र जागनलाल निवासी पवसरा मानपुर नगरिया में रेलवे में मेठ के पद पर तैनात था। बुधवार की देर शाम वह ड्यूटी के बाद बाइक से घर पवसरा आ रहा था। जब वह शाहपुरमाफी के समीप पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बड़ी संख्या में राहगीर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रेलवे कर्मी को सोरों के चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति गंभीर देख डॉक्टर ने अलीगढ़ रैफर कर दिया। हादसे की जानकारी पर परिजन भी चिकित्सालय पहुंच गए। परिजन उसे लेकर अलीगढ़ चले गए। जहां अस्पताल में इलाज के दौरान रेलवेकर्मी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed