फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railway will spend rs 24 lakh for control of rats

रेलवे को चूहों से 'खतरा', इससे निपटने के लिए 24 लाख रुपये के निकाले टेंडर

Sat, 02 Mar 2019 02:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Mar 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
Railway will spend rs 24 lakh for control of rats
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा रेल मंडल ने चूहों पर नियंत्रण करने के लिए 24 लाख 38 हजार रुपये से अधिक के टेंडर निकाले हैं। दरअसल, आगरा कैंट स्टेशन, आगरा फोर्ट स्टेशनों के यार्ड और पार्सल घरों में चूहे खासा नुकसान पहुंचा रहे हैं। रेलवे की पटरियों को भी चूहे खोखला कर रहे हैं। 
विज्ञापन


आगरा कैंट स्टेशन के यार्ड में हजारों की संख्या में चूहों ने बिल बना रखे हैं। इतना ही नहीं वाशेबल एप्रन यानी स्टेशन के आधा किलोमीटर तक के हिस्से के पक्का होने के बाद भी चूहों ने यहां बिल बना रखे हैं। आगरा फोर्ट स्टेशन पर हालात ज्यादा खराब हैं। यहां भी रेलवे ट्रैक से लेकर यार्ड तक चूहे मुसीबत का सबब बने हुए हैं। 
विज्ञापन


चूहे अकसर ही रेलवे की वायरिंग को काट जाते हैं। आगरा कैंट और फोर्ट के पार्सलघरों में भी चूहे नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसी तरह एसी कोचों की सीटों, कंबल, चादरों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। यह कोच कैरिज एंज वैगन (सी एंड डब्ल्यू) में मेंटिनेंस के लिए जाते हैं। इसी दौरान चूहे कोचों में घुसकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यार्ड कर दिए हैं खोखले

चूहों पर नियंत्रण के लिए आगरा रेल मंडल ने आगरा कैंट, आगरा फोर्ट और मथुरा में चूहों पर नियंत्रण करने के लिए 2438352 लाख रुपये का टेंडर किया है। आगरा रेल मंडल के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग समय समय पर चूहों के नियंत्रण के लिए एजेंसियों को जिम्मेदारी देता है। 

चूहों ने रेलवे यार्डों को खोखला कर दिया है। यहां ट्रेनों के कोचों की साफ सफाई होती है। गंदगी भी यहीं फैलती है। इस कारण सबसे ज्यादा चूहे यार्ड और पार्सलघर में ज्यादा पनप रहे हैं।


बंदरों के उत्पात से निपटने को बजट नहीं

आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, राजा की मंडी और ईदगाह रेलवे स्टेशनों पर बंदरों के झुंड रहते हैं। कई दफा यात्रियों को बंदर काटकर घायल कर चुके हैं। आगरा फोर्ट और राजा की मंडी में बंदरों ने रेलवे पुल कब्जा रखे हैं। 

इन पर नियंत्रण के लिए पूछे जाने पर उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी का कहना था कि बंदरों की समस्या से निपटने को फिलहाल कोई इंतजाम नहीं है। उन्होंने बंदरों पर नियंत्रण के सवाल पर कहा, बंदरों से कोई समस्या नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed