फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   railway

अब टूंडला से 160 की स्पीड से गुजरेंगी ट्रेनें, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

Sat, 19 Dec 2020 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
railway
टूंडला (फिरोजाबाद) । प्रयागराज मंडल में जल्द ही अधिकतर ट्रेनें सेमी हाईस्पीड में दौड़ेंगी। रेलवे बोर्ड ने इस पायलट प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी हे। फिलहाल इस पायलट प्रोजेक्ट के पूरा होने में ओएचई में बदलाव होना बाकी है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। अब ओएचई में बड़ी मात्रा में बदलाव किया जाएगा। इसके बाद टूंडला से होकर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें गुजरेंगी।
विज्ञापन

अभी तक रेलवे 110 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ाने के अलावा वंदे भारत जैसी सेमी हाईस्पीड बुलेट ट्रेन को दिल्ली-हावड़ा रेलखंड के प्रयागराज डिवीजन में दौड़ा रहा है। अब रेलवे ट्रेनों की गतिशीलता में इजाफा करने जा रहा है। रेलवे अधिकतर ट्रेनों की गति 50 किमी प्रतिघंटा बढ़ाते हुए 160 किलोमीटर प्रति घंटे करने वाला है। इस पायलट प्रोजेक्ट को रेलवे बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है। इसके लिए रेलवे ट्रैक व ट्रेनों की तैयारियां पहले की कर चुका है।
विज्ञापन

रेलवे ट्रेनों की गति को बढ़ाने के लिए प्रयागराज मंडल के चिपयाना से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलवे स्टेशन तक ओएचई में बड़ी मात्रा में बदलाव करने जा रहा है, जिसका कार्य पूरा होते ही इस सेक्शन के बीच में अधिकांश ट्रेनें टूंडला रेलवे स्टेशन से होते हुए 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले 160 के लायक बनाया जाएगा ओएचई सेक्शन
अभी तक प्रयागराज मंडल में 130 का ओएचई सेक्शन था, जिसमें अमूमन 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ रही थीं, लेकिन कोरोना काल में ही रेलवे ने अधिकांश ट्रेनों में एलएचबी रैक देने के साथ ही उनकी गतिशीलता में भी सुधार किया है, जिसने इस पायलट प्रोजेक्ट की ओर इशारा कर दिया था। अब इस सेक्शन में ओएचई का कार्य पूर्ण होने के साथ ही 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ट्रेनों को दौड़ाया जाएगा।
अभी 130 की स्पीड से दौड़ रही हैं वैशाली, पूर्वा सहित कई ट्रेनें
अभी तक 110 की स्पीड में दौड़ने वाली वैशाली एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस के अलावा अधिकांश ट्रेनें अब 130 की स्पीड से दौड़ाई जा रहीं हैं। ओएचई का कार्य पूर्ण होने के बाद 160 की स्पीड से दौड़ेंगी।

सभी एलएचबी रैक वाली ट्रेनें 160 की क्षमता की हैं। अभी तक इन ट्रेनों की स्पीड बढ़ाकर 130 की स्पीड से दौड़ रही हैं। ओएचई का कार्य पूर्ण होते ही जल्द ही ये 160 की स्पीड से दौड़ने लगेंगी।
अजीत कुमार सिंह
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज मंडल एनसीआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed