{"_id":"603694298ebc3ee9054651f4","slug":"railway-train-passenger-tundla-news-agr48213902","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसेंजर ट्रेनों के शुरु होने से दैनिक रेल यात्रियों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसेंजर ट्रेनों के शुरु होने से दैनिक रेल यात्रियों को मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। कोरोन काल में बंद की गई आम यात्रियों की लाइफ लाइन पैसेंजर ट्रेनों का रेल प्रशासन द्वारा पुन: संचालन शुरु करा दिया गया है। इससे आम यात्रियों को राहत मिलेगी। दैनिक यात्रियों को पैसेंजर ट्रेनों के बंद होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
कोरोना काल में भीड़भाड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने मेल, एक्सप्रेस के साथ ही पैसेंजर ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी थी। इससे दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में उन्हें महंगे सड़क यातायात का सहारा लेना पड़ रहा था। एनसीआर के सीपीटीएम डीके वर्मा ने बताया कि बुधवार से रेल प्रशासन ने कुछ पैसेंजर ट्रेनों को संचालन शुरु कर दिया है। इससे अब दैनिक यात्रियों को काफी लाभ मिल सकेगा और उनका समय और धन दोनों बचेगा।
ये पैसेंजर ट्रेन की गईं हैं शुरू
टूंडला। रेलवे बोर्ड द्वारा बुधवार से दिल्ली से अलीगढ़ पैसेंजर, अलीगढ़ से दिल्ली पैसेंजर, मथुरा से गाजियाबाद पैसेंजर, गाजियाबाद से मथुरा पैसेंजर, दिल्ली से हाथरस और हाथरस से दिल्ली पैसेंजर की संचालन शुरू करा दिया गया है। अभी इटावा-टूंडला-आगरा ईएमयू व टूंडला-इटावा-कानपुर ईएमयू का संचालन होना बाकी है।