फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railway to Use M Aadhaar App to Verify Passengers Combat Fake ID

रेलवे में नई व्यवस्था: फर्जी आधार से नो एंट्री, एम आधार एप तुरंत पकड़ लेगा चालाकी, इसलिए ये गलती न करें

Sat, 07 Jun 2025 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Jun 2025 09:34 AM IST
सार

ट्रेन में फर्जी आधार से सफर करने वाले सावधान हो जाएं। एम आधार एप के सामने चालाकी नहीं चलेगी। स्कैन करते ही कार्ड की सच्चाई आसानी से सामने आ जाएगी। 

 

विज्ञापन
Railway to Use M Aadhaar App to Verify Passengers Combat Fake ID
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रेन में फर्जी आधार से यात्रा करने वालों के लिए परेशानी खड़ी होने जा रही है। टीटीई एम आधार एप की मदद से ट्रेन के अंदर आधार कार्ड की सच्चाई आसानी से जान सकेंगे।
विज्ञापन


 

हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीन पहले से टीटीई को मिली हुई है। इस मशीन से टिकट का सत्यापन और खाली बर्थ की आसानी से जानकारी मिल जाती है। अब आधार जांच की सुविधा भी मशीन में करने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर (टीटीई) अपने मोबाइल पर एम आधार एप डाउनलोड करेंगे। जिससे वह क्यूआर कोड आधारित जांच कर सकेंगे। क्यूआर कोड से स्कैन करते ही उनके मोबाइल पर आधार नंबर, तस्वीर, नाम, लिंग, जन्मतिथि व पता दिखने लगेगा। इससे आधार का तुरंत ही सत्यापन हो सकेगा।

ये भी पढ़ें -  सोहेल के नहीं कांपे हाथ: गला दबाकर हत्या...फिर लाश को ईंट से कुचलता रहा, कत्ल की ऐसी वारदात; कांप गया कलेजा


 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफलाइन काम करेगा एप
एम आधार एप इसलिए भी खास है कि इसे ऑफलाइन मोड में भी चलाया जा सकेगा। ट्रेन में सफर के दौरान मोबाइल में अधिकतर नेटवर्क नहीं मिलते, जिसकी वजह से ऑनलाइन मोड एप काम नहीं कर पाता। लेकिन यह एप ऑफलाइन काम करेगा, जिससे आधार का सत्यापन आसानी से हो सकेगा। वहीं जो भी यात्री फर्जी आधार कार्ड पर यात्रा करते पकड़े जाएंगे, उन्हें तत्काल आरपीएफ, जीआरपी या स्थानीय पुलिस को सूचना देकर उनके हवाले करना होगा।

ये भी पढ़ें -   UP: मर्चेंट नेवी की महिला कर्मचारी का यौन शोषण...जिसने लगवाई नौकरी, वो ही लूटता रहा आबरू, दर्ज हुआ केस


 
विज्ञापन

सभी टीटीई करेंगे एप डाउनलोड
जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि टीटीई एम आधार एप की सुविधा से ट्रेन में फर्जी आधार कार्ड से यात्रा करने वालों का सत्यापन कर सकेंगे। सभी टीटीई को एप डाउनलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed