फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sohail's hands did not tremble: Murder by strangulation then kept crushing the dead body with a brick

सोहेल के नहीं कांपे हाथ: गला दबाकर हत्या...फिर लाश को ईंट से कुचलता रहा, कत्ल की ऐसी वारदात; कांप गया कलेजा

Sat, 07 Jun 2025 08:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Jun 2025 08:01 AM IST
सार

16 साल के लड़के की बेरहमी से हत्या करने के आरोपी सोहेल के पुलिस ने खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। ये कपड़े उसे सजा दिलाने में मजबूत साक्ष्य बनेंगे। 
 

विज्ञापन
Sohail's hands did not tremble: Murder by strangulation then kept crushing the dead body with a brick
पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज के वायु विहार मार्ग पर 15 वर्षीय किशोर की हत्या के आरोपी सोहेल के खिलाफ पुलिस को पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। पुलिस का मानना है कि हत्यारोपी से बरामद खून से सने कपड़े मजबूत साक्ष्य साबित होंगे। घटनास्थल पर हत्या में प्रयुक्त ईंट और चप्पल भी मिली थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: जम्मू से लापता सीआरपीएफ जवान दिल्ली के मुखर्जी नगर में मिले, ऐसी हो गई थी हालत...देखकर रो पड़े घरवाले
विज्ञापन



 

24 घंटे में किया पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा
शाहगंज निवासी किशोर की हत्या मंगलवार शाम को हुई थी। पुलिस ने 24 घंटे बाद हत्याकांड का खुलासा किया। दाैरैठा निवासी सोहेल को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि हत्याकांड में जल्द आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -  UP: क्या है भारतीय पुलिस प्रोटेक्शन फोर्स...जिसके नाम पर 600 से ज्यादा युवाओं से हुई ठगी, एक और पीड़ित आया सामने



 
विज्ञापन

पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य
पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य हैं। पुलिस के पास आरोपी के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी हैं। इसमें किशोर और आरोपी घटना से पहले साथ नजर आ रहे हैं। घटनास्थल पर ईंट मिली थी, जिससे किशोर के सिर पर प्रहार किए गए थे। ईंट पर खून लगा था। वहीं आरोपी की चप्पल मिली थीं। उसे कब्जे में लिया गया। सोहेल ने हत्या के बाद अपने कपड़ों को उतारकर छिपा दिया था। गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर बरामद किया गया है। कपड़ों और ईंट को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट जल्द मंगाई जाएगी।

ये भी पढ़ें -   UP: दूध और जलेबी बन गई मौत...पूरे परिवार की बिगड़ी हालत, घर के मुखिया की चली गई जान; अन्य की हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed