फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   railway ticket window open

स्टेशनों पर सभी विंडो खोलीं, कल तक होगा पूरा बदलाव

Sun, 14 Nov 2021 02:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
railway ticket window open
आगरा। ट्रेनों का स्पेशल का दर्जा खत्म करके किराया कोविड काल से पूर्व वाला करने के आदेश पर कार्य शुरू हो गया। शनिवार को कुछ ट्रेनों के नंबर बदलकर उनका किराया भी कम कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सभी ट्रेनों में यह कार्य 16 नवंबर से शुरू हो सकेगा। आगरा के स्टेशनों पर ज्यादातर टिकट विंडो खोल दी गईं। किराये की बाबत यात्री पूछताछ करते नजर आए।
विज्ञापन

रेलवे ने कोरोना संक्रमण के बाद ट्रेनों को स्पेशल के रूप में संचालन शुरू किया था। इनके नंबर बदलने के साथ ही किराया भी बढ़ गया था। अब स्पेशल का दर्जा खत्म होने से किराया कम हो जाएगा। उदाहरण के लिए राजा की मंडी स्टेशन पर ठहराव वाली समता एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस व छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में स्लीपर का किराया स्पेशल के रूप में 385 रुपये था, जबकि शनिवार शाम पांच बजे से यह 175 रुपये लिया गया। इसी तरह संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में किराया 1130 के स्थान पर 730 रुपये हो गया। इसी तरह स्पेशल का दर्जा प्राप्त सभी ट्रेनों में किराये में कमी आएगी। शनिवार को स्टेशनों पर विभिन्न ट्रेनों का आरक्षण कराने पहुंचे यात्रियों ने भी किराये की बाबत रेल कर्मियों से पूछताछ की। इस संबंध में आगरा मंडल के पीआरओ एसके श्रीवास्तव का कहना है कि सेंटर फॉर रेलवे इनफॉरमेशन (क्रिस) में बदलाव हो रहा। इसमें 15 नवंबर तक का समय लगेगा।
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों के नंबर अलग-अलग
आगरा कैंट स्टेशन पर की डिस्प्ले स्क्रीन पर ट्रेनों के नंबर भी अलग-अलग दर्शाए जा रहे थे। कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर आई ट्रेन का नंबर 2625 दिखा रहा था, जबकि इसी ट्रेन का नंबर प्लेटफॉर्म तीन पर 02625 दर्शाया जा रहा था। इस तरह बदलाव के दौरान यात्रियों में गलतफहमी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों में मिले बेडरोल, जनरल कोच बढ़ाएं
आगरा। रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्यों ने ट्रेनों में यात्री किराए को कोविड काल से पूर्व की भांति किए जाने और सामान्य परिचालन शुरू करने के फैसले का स्वागत किया है। जेडआरसीसीयू के सदस्य रिंकू अग्रवाल, डीआरसीसीयू के सदस्य राजकुमार शर्मा, पूर्व सदस्य नीतू अग्रवाल का कहना है कि अब सभी पैसेंजर ट्रेनों को पुन: शुरू कर देना चाहिए, तभी लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा। रिंकू अग्रवाल ने कहा कि सर्दियां आ गई हैं, इसलिए ट्रेनों में पूर्व की भांति कंबल, तकिया आदि के साथ ही खानपान की सुविधाएं बढ़ाएं। सदस्यों ने सभी मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल कोच की यात्रा शुरू करने, प्लेटफॉर्म टिकट सभी स्टेशनों पर एक समान करने और कोविड काल में सीनियर सिटीजन को टिकट पर दी जाने वाली रियायत को पुन: शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed