फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   railway ticket,Ticket checking,kasganj railway station,PRO,mathura-kanpur railkhand

मथुरा-कानपुर रेलखंड पर चला टिकट चेकिंग अभियान, बिना टिकट यात्रियों से 4.38 लाख रुपये वसूले

Wed, 14 Jul 2021 09:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
railway ticket,Ticket checking,kasganj railway station,PRO,mathura-kanpur railkhand
कासगंज। बिना टिकट यात्रा कर रेलवे को हानि पहुंचाने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाया जा रहा है। बुधवार को रेलवे की टीम ने मथुरा-कानपुर रेलखंड पर चेकिंग अभियान चलाया। कासगंज से कानपुर और मथुरा की ओर चलाए गए अभियान में 4.38 लाख रुपये राजस्व वसूला गया है। बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को राजस्व वसूलने के बाद सख्त हिदायत देकर छोड़ा है।
विज्ञापन

इज्जतनगर रेल मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीतू सिंह के दिशा निर्देश पर टीम बनाई गई। इस टीम में सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशांत कुमार ने नेतृत्व किया। कासगंज के सभी कर्मचारी इस टीम में शामिल थे। इस टीम के साथ आरपीएफ को भी लगाया गया। टीम ने कासगंज जंक्शन स्टेशन से लेकर मथुरा और कानपुर तक विशेष चेकिंग की। इस अभियान के दौरान कुल 588 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया।
विज्ञापन

ऐसे यात्रियों से 4.38 लाख रुपये राजस्व की वसूली की गई है।
मंडल रेल प्रबंधक और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के निर्देश पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को चलाए गए अभियान में 4.38 लाख रुपये वसूले जा चुके हैं। जबकि इससे पहले भी अभियान में लाखों रुपये की वसूली की जा चुकी है। यात्री बिना टिकट यात्रा न करें। -राजेंद्र सिंह, पीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed