फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   railway station in Agra where 19 lives were lost in five years Know reason

यूपी: आगरा का एक ऐसा रेलवे स्टेशन, जहां  पांच साल में 19 की गई जान; जानें क्या है यहां हादसों की वजह

Thu, 07 Dec 2023 05:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Dec 2023 05:46 PM IST
सार

ताजनगरी आगरा में शहर के बीचों बीच स्थित राजा की मंडी स्टेशन ऐसा स्थान बना हुआ है, जहां पिछले पांच सालों में 19 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। हाल ही में यहां आगरा के वरिष्ठ सर्जन की भी ट्रेन हादसे में मौत हुई थी। 
 

विज्ञापन
railway station in Agra where 19 lives were lost in five years Know reason
राजा की मंडी रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर पांच साल में 19 लोग जान गवां चुके हैं। इस पर भी रेलवे ने स्टेशन की खामियां ठीक नहीं कराईं। सूचना के अधिकार के तहत मौत की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ अधिवक्ता केसी जैन ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग की है।
विज्ञापन


बीते 5 नवंबर को नामी सर्जन डॉ. लाखन सिंह गालव की राजा की मंडी स्टेशन पर मौत से सभी हतप्रभ रह गए थे। इसकी वजह घुमावदार स्टेशन से खाली जगह होना माना गया। वरिष्ठ अधिवक्ता केसी जैन ने पुलिस उपाधीक्षक रेलवे से बीते 5 साल में राजा की मंडी स्टेशन पर रेल हादसों में जान गंवाने वालों की जानकारी मांगी।
विज्ञापन


 

इसमें 2019-23 तक 19 मौत होने की जानकारी दी गई है। इसमें 2019 और 2023 में सबसे ज्यादा छह-छह मौत हुईं। 2020 में तीन और 2022 में चार की मौत हुई। 2021 में किसी की भी रेल हादसे में जान नहीं गई। ये हादसे आगे नहीं हों, इसके लिए ऑडिट टीम से सर्वे कराते हुए इसकी खामियां और तकनीकी गड़बड़ियों को दुरुस्त कराने के लिए पत्र लिखा गया है।

 
विज्ञापन

बिल्लोचपुरा स्टेशन हो सकता है विकल्प
सुझाया गया है कि राजा की मंडी स्टेशन का विकल्प बिल्लोचपुरा स्टेशन हो सकता है। इसकी दूरी भी राजा मंडी से करीब एक किमी है। यहां से शहर और हाईवे से भी सीधे जुड़ाव है। 2019 में इसे उच्चीकृत करने का प्रस्ताव तैयार हुआ था। रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री के सदस्य पंकज अग्रवाल का कहना है कि बिल्लोचपुरा स्टेशन पर और विकास कार्य होने, मुख्य ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ेगी। रेलवे को ट्रेनों का ठहराव बढ़ाना चाहिए।

 
विज्ञापन

भौगोलिक हालात से दिक्कत
रेलवे की वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि राजा की मंडी स्टेशन पर हादसों के बाद पूर्व में भी कई बार सर्वे हो चुके हैं। इसमें भौगोलिक परिस्थितियों के कारण संभव नहीं हो पा रहा है। रेल का संचालन यहां से अन्य स्टेशनों पर बढ़ाया है, भविष्य में इसकी और संभावना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed