फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   railway police tundla,GRP tundla,death on railway station,death by elctric shock,injury elctric shock

मालगाड़ी की छत पर चढ़ा दिव्यांग युवक, झुलसा

Tue, 18 May 2021 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
railway police tundla,GRP tundla,death on railway station,death by elctric shock,injury elctric shock
टूंडला। रेलवे स्टेशन पर घूम रहा मानसिक रूप से परेशान एक दिव्यांग अचानक मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। ओएचई तारों के संपर्क में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। राजकीय रेलवे पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह सात बजे करीब दिव्यांग व्यक्ति टूंडला स्टेशन पर घूम रहा था। देखते ही देखते अचानक वह प्लेटफार्म नंबर पांच पर खड़ी तेल मालगाड़ी की छत पर चढ़ गया। रेलकर्मियों की जैसे ही उस पर नजर पड़ी तो वे उसे नीचे उतरने के लिए चिल्लाए। इसी बीच वह ट्रेन पर उठकर खड़ा हो गया। तभी ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) के तारों के संपर्क में आते ही तेज आवाज के साथ निकली आग से वह गंभीर रूप से झुलस कर ट्रेन की छत पर ही गिर पड़ा।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने रेल अधिकारियों की मदद से ओएचई बंद कराते हुए घायल युवक को ट्रेन से नीचे उतारा तथा उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां उसकी हालत नाजुक होने पर उसे आगरा रेफर किया गया है। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। जीआरपी प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि युवक नाम पता नहीं बता पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed