फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railway officers also made farmers sit on dharna

किसानों को रेलवे के अफसरों को भी धरने पर बैठाया

Sun, 01 May 2022 02:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Railway officers also made farmers sit on dharna
किरावली। कीठम से भांडई के बीच प्रस्तावित तीसरी रेलवे लाइन के लिए किए जा रहे भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों का धरना शनिवार को 17वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान किसानों को जानकारी मिली कि अधिग्रहण के लिए चिन्हित की गई जमीन पर लगे पेड़ों की गिनती के लिए रेलवे विभाग के दो अफसर आए हैं। इस पर किसानों का पारा चढ़ गया और उन्होंने विभागीय अफसरों को बंधक बना लिया। रेलवे के आला अधिकारियों से वार्ता के दो घंटे बाद अधिकारियों को मुक्त किया गया।
विज्ञापन

बाईपास रेल लाइन विरोध संघर्ष समिति के संयोजक दिलीप सिंह ने बताया कि गांव मिढ़ाकुर में 17वें दिन भी धरना जारी रहा। इस दौरान सूचना मिली कि रेल लाइन के भूमि अधिग्रहण की जद में आ रहे पेड़ों की गिनती करने रेलवे के इंजीनियर आवेद अहमद और भूमि अध्यापित अमीन जयप्रकाश पहुंचे हैं। गुस्साए किसानों ने इन अफसरों को बंधक बना लिया। बाद में उच्चाधिकारियों से वार्ता के दो घंटे बाद इन्हें मुक्त किया गया। दिलीप सिंह ने बताया कि तेज धूप के चलते दो किसानों की हालत नाजुक हो गई है। फिर भी प्रशासनिक अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों का उचित समाधान नहीं किया गया तो किसान आंदोलन को और तेज करेंगे। इस मौके पर आंदोलन में महेश चंद शर्मा, जगन सिंह, हरप्रसाद सारस्वत, लखन सिंह, मुकेश नरवार, जगन सिंह, दर्याब सिंह, दिगंबर सिंह, भूरा, बाबू लाल, गोपाल सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed