फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railway notice dateline over to remove Devi temple from Raja ki Mandi station in agra

आगरा मंदिर प्रकरण: नोटिस की मियाद खत्म, सम्मानजनक समाधान के लिए रेलवे अब वार्ता की पटरी पर

Sat, 30 Apr 2022 10:26 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Apr 2022 10:26 AM IST
सार

रेलवे ने मंदिर प्रबंधन को 20 अप्रैल को नोटिस भेजा था। मंदिर प्रबंधन को 10 दिन का समय दिया था, जिसकी मियाद 30 अप्रैल को खत्म हो गई है।

विज्ञापन
Railway notice dateline over to remove Devi temple from Raja ki Mandi station in agra
राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर बना है मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर स्थित मां चामुंडा देवी मंदिर को हटाने के संबंध में 10 दिन का समय दिया गया था, जिसकी मियाद आज खत्म हो गई है। कड़े विरोध के बाद अब रेलवे ने प्रकरण को वार्ता से सुलझाने का रास्ता सुझाया है। मंडल रेल प्रबंधक आनंद स्वरूप ने शुक्रवार को स्पष्ट किया है कि मंदिर के संबंध में सम्मानजनक हल खोजने की दिशा में काम करेंगे। इसमें जिला प्रशासन, मंदिर प्रबंधन और रेलवे के अधिकारी बातचीत से ही इस मुद्दे का सम्मानजनक समाधान तलाश करेंगे। 

विज्ञापन


राजा की मंडी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक में मंदिर के 72 वर्ग मीटर के हिस्से को यात्रियों की सुरक्षा और प्लेटफॉर्म के विस्तार में बाधक बताते हुए रेलवे ने मंदिर प्रबंधन को 20 अप्रैल को नोटिस भेजा था। मंदिर प्रबंधन को 10 दिन का समय दिया था, जिसकी मियाद 30 अप्रैल को खत्म हो गई है। नोटिस के बाद से ही विरोध शुरू हो गया। 26 अप्रैल को डीआरएम ने मंदिर हटाने को लेकर ट्विटर एकाउंट पर ट्वीट करने के बाद विरोध तेज हो गया। 

विज्ञापन

हिंदूवादी संगठनों ने किया है विरोध 

मंदिर कमेटी के साथ ही हिंदू संगठनों ने व्यापक विरोध किया। डीएम, एसएसपी ने भी मंदिर स्थल का मुआयना किया। शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक आनंद स्वरूप ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि राजा की मंडी स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा का मुद्दा अपनी जगह है, लेकिन लोगों की आस्था का भी ध्यान रखना होगा। राजा की मंडी स्टेशन सेंट्रली लोकेटेड होने के कारण सैकड़ों लोगों की रोजी रोटी का जरिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकरण का समाधान सभी पक्षों से सम्मानजनक वार्ता के माध्यम से ही निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भी इसमें एक स्टेक होल्डर है, उसके साथ भी वार्ता होगी। जिलाधिकारी से इस मुद्दे पर बातचीत हुई है। मंदिर के सिलसिले में सम्मानजनक हल निकालने की दिशा में रेलवे कार्य करेगा। हमें उम्मीद है कि एक आदरपूर्वक समाधान निकलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed