फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railway news OHE broken between Runkata-Bilochpura route stalled for five hours Eight trains affected 

Agra: रुनकता-बिल्लोचपुरा के बीच टूटी ओएचई, पांच घंटे ठप रहा रूट

Thu, 09 Jun 2022 09:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Jun 2022 09:04 PM IST
सार

बिल्लोचपुरा और रुनकता के बीच अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस का पेंटो टूटने के कारण ओएचई ठप हो गई, जिसके चलते रेल संचालन थम गया।
 

विज्ञापन
Railway news OHE broken between Runkata-Bilochpura route stalled for five hours Eight trains affected 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

आगरा में रुनकता-बिल्लोचपुरा के बीच गाड़ी संख्या (19326) अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस का पेंटो फंसने से ओवर हेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण आगरा-दिल्ली रेलमार्ग पर अप साइड का यातायात पांच घंटे तक बाधित रहा। इससे आधा दर्जन ट्रेनें जहां की तहां खड़ी रहीं। गर्मी में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। 

विज्ञापन

अप रूट पर ट्रेनों का परिचालन हुआ ठप

आगरा-दिल्ली रेलमार्ग पर मथुरा की ओर से आ रही अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस के पेंटो में फंसकर रुनकता और बिल्लोचपुरा के बीच ओएचई टूट गई। इससे अप रूट पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया। दोपहर तकरीबन ढाई बजे ओएचई टूटने से परिचालन प्रभावित होने के बाद रेलवे की तकनीकी टीम को भेजा गया। शाम साढ़े पांच बजे तक दिल्ली की ओर से आ रहीं झेलम एक्सप्रेस, पातालकोट एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस समेत आठ से ज्यादा ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं।

विज्ञापन

डाउन ट्रैक से होकर गुजारी गईं ट्रेनें

रात आठ बजे के बाद अप साइड की ट्रेनों को डाउन ट्रैक से होकर गुजारा गया, तब कहीं जाकर आठ गाड़ियां आगरा कैंट स्टेशन तक पहुंच सकीं। इस संबंध में वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ओएचई ब्रेक होने के कारण आगरा-दिल्ली रूट की आधा दर्जन के करीब ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों में फंसे यात्री हुए परेशान, पानी के लिए भटके

पांच घंटे ट्रेनों में फंसे यात्री गर्मी के कारण परेशान हो गए। जो ट्रेनें ट्रैक के बीचोबीच खड़ी हुई थीं, उनमें सवार यात्रियों को पीने का पानी भी नहीं मिल सका। बिल्लोचपुरा स्टेशन पर यात्रियों ने टंकियों में भरे गर्म पानी से काम चलाया। बच्चों का भी गर्मी से बुरा हाल हो गया। झेलम एक्सप्रेस में सफर कर रहे वीरेश कुमार ने बताया कि गर्मी से बुरा हाल हो गया। पीने का पानी भी नहीं मिल सका। तीन घंटे तक ट्रेन बिल्लोचपुरा के पास खड़ी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed