फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   railway news,Kasganj junction,kasganj railway station,kasganj -lucknow special train,lucknow special train

कासगंज से लखनऊ के लिए फर्राटा भरेगी स्पेशल ट्रेन

Wed, 23 Jun 2021 10:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
railway news,Kasganj junction,kasganj railway station,kasganj -lucknow special train,lucknow special train
कासगंज। कोरोना काल में कासगंज से लखनऊ के बीच बंद की गई एक जोड़ी सवारी गाड़ी नए सिरे से संचालित की जाएगी। इस गाड़ी का नंबर बदल दिया गया है और इसे विशेष ट्रेन का नाम दे दिया गया है। यह ट्रेन 28 जून से कासगंज से दौड़ने लगेगी।
विज्ञापन

रेलवे धीमे-धीमे कासगंज स्टेशन से ट्रेनों की संख्या बढ़ा रहा है। इन ट्रेनों में आरक्षित और अनारक्षित ट्रेनें शामिल हैं, लेकिन सभी ट्रेनों को विशेष ट्रेन के नाम से चलाया जा रहा है। पिछले साल कोरोना काल से पहले कासगंज से लखनऊ को चलने वाली ट्रेन संख्या 53225 एवं ट्रेन संख्या 53226 जो प्रतिदिन कासगंज से दौड़ती थी। अब नए सिरे से उसका संचालन होगा। इस ट्रेन को विशेष ट्रेन के नाम से संचालित किया जाएगा। इसके नंबर में भी बदलाव कर दिया गया है।
विज्ञापन

यह ट्रेन 28 जून से प्रतिदिन कासगंज से 05380 नंबर से दोपहर 2:50 बजे रवाना होगी और प्रत्येक दिन लखनऊ से 05379 नंबर से सुबह 4:30 बजे कासगंज के लिए चलेगी। ट्रेन के संचालन की तैयारियां रेलवे ने कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कासगंज से लखनऊ के लिए चलने वाली जो पैसेंजर ट्रेन पिछले साल कोरोना काल में निरस्त की गई थी। उस एक जोड़ी ट्रेन का नंबर बदल दिया गया है। 28 जून से कासगंज से ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। -राजेंद्र सिंह, पीआरओ रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed