फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railway Minister reached Agra Cantt station he interacted with passengers took feedback about facilities

आगरा कैंट स्टेशन पहुंचे रेलमंत्री: यात्रियों से की बातचीत, रेलवे की सुविधाओं के बारे में लिया फीडबैक

Mon, 21 Aug 2023 09:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Aug 2023 09:51 PM IST
सार

ताजनगरी आगरा के कैंट स्टेशन रेलमंत्री पहुंचे। उन्होंने यात्रियों से बातचीत की। उनसे रेलवे द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया।

विज्ञापन
Railway Minister reached Agra Cantt station he interacted with passengers took feedback about facilities
आगरा कैंट स्टेशन पहुंचे रेलमंत्री: यात्रियों से की बातचीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की देर शाम कैंट रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे। यहां वह पांच मिनट से अधिक समय तक रुके। उन्होंने यात्रियों बात करके से रेलवे द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। बच्ची के सिर पर हाथ फेरते हुए उसका नाम भी पूछा।

विज्ञापन


ग्वालियर से नई दिल्ली तक विंडो ट्रेलिंग के दौरान शाम करीब 6:30 बजे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2-3 पर आए। स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार करने वाले यात्रियों से बातचीत की। पूछा कि प्रतीक्षालय में व्यवस्थाएं कैसी हैं ? साफ-सफाई बेहतर है कि नहीं ? कामकाजी लोगों से पूछा कि क्या आप रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं ? 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: स्कूल गई सातवीं की छात्रा का खेत पर इस हाल में मिला शव, कपड़े थे अस्त-व्यस्त; देखकर चीख पड़े परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चंद कदम चलने के बाद बच्ची के सिर पर हाथ फेरा और पूछा क्या नाम है। पास में खड़ी युवती से सुविधाओं के बारे में पूछने के बाद वह रवाना हो गए। इनके साथ जीएम सतीश कुमार भी मौजूद रहे। पांच मिनट के बाद रेलमंत्री स्पेशल ट्रेन से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि करीब पांच मिनट तक रेलमंत्री ने यात्रियों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed