फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dead body of seventh class girl student found lying on farm in Etah

UP News: स्कूल गई सातवीं की छात्रा का खेत पर इस हाल में मिला शव, कपड़े थे अस्त-व्यस्त; देखकर चीख पड़े परिजन

Mon, 21 Aug 2023 07:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Aug 2023 07:22 PM IST
सार

एटा में स्कूल गई सातवीं की छात्रा का खेत पर इस हाल में शव पड़ा मिला। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। परिजन ने देखा तो उनकी चीख निकल गई।

विज्ञापन
Dead body of seventh class girl student found lying on farm in Etah
Etah News: स्कूल गई सातवीं की छात्रा का खेत पर इस हाल में मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार को सांतवी की छात्रा की निर्मम हत्या कर दी गई। उसका शव खेत पर पड़ा मिला। कपड़े अस्त व्यस्त थे। खबर मिली तो परिजन चीख पड़े। ग्रामीणों में आकोश फैल गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


घटना अलीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी युवक की 13 वर्षीय बेटी कक्षा सात में पढ़ती थी। वह सोमवार को गांव के ही परिषदीय स्कूल में पढ़ने गई थी। छुट्टी होने के काफी देर बाद भी वह नहीं लौटी। इस पर घर वाले परेशान हो गए। उन्होंने बेटी को ढूंढना शुरू किया। सबसे पहले स्कूल गए तो पता चला कि यहां से छात्रा चली गई है।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: महिला ने युवक से कराई किशोरी की दोस्ती...फिर घर बुलाकर कराया गंदा काम, पिता ने लगाई न्याय की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन गांव में उसकी सहेलियों के घर पहुंचे, गांव में ढूंढा लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला। कई घंटे बीत जाने के बाद भी परिजन व गांव के लोग छात्रा को ढूंढ रहे थे। इसी समय कुछ ग्रामीण भागते हुए आए और जो बताया उसे सुनकर परिजन व गांव के अन्य लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। 

यह भी पढ़ेंः- Etah News: मूछ पर ताव देने को लेकर दो पक्षों में चली गोली, पांच को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि छात्रा का शव गांव के बाहर खेत पर पड़ा हुआ है। खबर पाकर परिजन रोते बिलखते मौके की तरफ भागे। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। मौका मुआयना करके साक्ष्य संकलित किए। 

यह भी पढ़ेंः- कैशियर ही निकला खलनायक: सहकारी बैंक में ग्राहकों के खाते से किया 16 लाख रुपये का गबन, जांच में मिला दोषी
 

पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करके साक्ष्य जुटाए। ग्रामीणों ने कहा छात्रा के कपड़े अस्त व्यस्त मिले है। उसके साथ गलत काम किए जाने की भी आशंका है। हालांकि पूरी बात तो पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed