फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   railway gate closed for an hour Due to technical fault in Agra passengers were troubled

Agra News: तकनीकी खराबी के कारण एक घंटे बंद रहा रेलवे फाटक, वाहनों की लगी कतार; यात्री हुए परेशान

Sun, 06 Oct 2024 11:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 06 Oct 2024 11:33 PM IST
सार

आगरा में तकनीकी खराबी के कारण रेलवे फाटक एक घंटे बंद रहा। इससे वाहनों की कतार लग गई। यात्री गर्मी से परेशान हुए। 

विज्ञापन
railway gate closed for an hour Due to technical fault in Agra passengers were troubled
रेलवे लाइन(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा के बसई अरेला थाना क्षेत्र के आगरा-इटावा रेलवे लाइन पर लगा इलेक्ट्रिक ऑटोमेटिक फाटक में रविवार की सुबह अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते रेल गाड़ियां निकल जाने के बावजूद भी फाटक नहीं खुला। मौजूद कर्मचारियों द्वारा काफी प्रयास किया गया। मगर, किसी प्रकार से फाटक नहीं खुल सका। इसके चलते दोनों तरफ सैकड़ों की संख्या में वाहनों की लंबी कतार लग गई। 

विज्ञापन


यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने अधिकारियों को भी मामले को लेकर अवगत कराया। तकनीकी खराबी के चलते एक घंटे तक गेट नंबर 19 फाटक बंद रहा। इसे लेकर जान जोखिम में डालकर यात्री और दुपहिया वाहन चालक फाटक के नीचे होकर गुजरते नजर आए। फाटक में खराबी आने के कारण वाहनों में बैठे यात्री भारी परेशान हो गई। 
विज्ञापन


तकनीकी इंजीनियर और कर्मचारियों के पहुंचने के बाद उसे किसी तरह खोला गया। इसके बाद यात्री और वाहन निकल सके। कर्मचारियों के मुताबिक कुछ ही दिनों पहले ऑटोमेटिक इलेक्ट्रिक फाटक को लगाया गया है। तकनीकी खराबी आने के कारण समस्या उत्पन्न हो गई थी। उसे ठीक किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed