फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railway forgot to put S-8 coach in Mangla Express train passengers creat ruckus at Agra Cantt station

Agra: मंगला एक्सप्रेस ट्रेन में एस-8 कोच लगाना भूल गया रेलवे, आगरा कैंट स्टेशन पर यात्रियों ने किया हंगामा

Thu, 24 Nov 2022 11:28 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 24 Nov 2022 11:28 AM IST
सार

यात्रियों का आरोप था कि रेलवे ने दिल्ली से चलने वाली मंगला एक्सप्रेस में कोच नंबर एस-8 नहीं था। जबकि उन लोगों को रिजर्वेशन इसी कोच में था। यह रेलवे की लापरवाही है। 

विज्ञापन
Railway forgot to put S-8 coach in Mangla Express train passengers creat ruckus at Agra Cantt station
आगरा कैंट स्टे्शन पर यात्रियों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से केरल जाने वाली मंगला एक्सप्रेस में कन्फर्म टिकट के बाद भी सीट नहीं मिलने पर यात्रियों ने गाड़ी रुकवा दी। 45 मिनट तक हंगामा होता रहा। इस दौरान कई बार चेन पुलिंग हुई। आगरा रेल मंडल के अफसरों ने पहुंचकर यात्रियों को समझाया। बताया गया कि ट्रेन में स्लीपर श्रेणी का एस-8 कोच नहीं लग पाया है, जिसमें इन यात्रियों की सीट थी। उनको अन्य कोच में जगह दिए जाने के बाद ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन


मंगला एक्सप्रेस सुबह 8:30 बजे आगरा कैंट स्टेशन पर रुकी तो ट्रेन में सवार 40 यात्रियों के दल ने प्लेटफार्म पर उतरकर हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि उनका रिजर्वेशन ट्रेन के एस-8 कोच में था, लेकिन यह कोच ही नहीं लगाया गया है। सबके कन्फर्म टिकट हैं। कोच नहीं लगने से उन्हें सीट नहीं मिल रही। उन्हें दिल्ली से केरल किसी कार्यक्रम में भाग लेने जाना है। 
विज्ञापन


हंगामा होने पर आरपीएफ के साथ ही स्टेशन अधीक्षक, एसीएम सहित अन्य रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान ट्रेन आगे बढ़ी तो प्रदर्शन कर रहे यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी। इसके बाद ट्रेन 45 मिनट तक खड़ी रही। रेल अधिकारियों ने दिल्ली रेलवे के अधिकारियों को घटनाक्रम से अवगत कराया। यात्रियों को दूसरे कोचों में शिफ्ट किया गया। तब कहीं जाकर ट्रेन आगे बढ़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीएम प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि निजामुद्दीन से तकनीकी खामी के कारण ट्रेन में कोच नहीं जोड़ा गया था, जिसकी जांच दिल्ली के अधिकारी कर रहे हैं। 45 मिनट बाद ट्रेन को आगे रवाना करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed