फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railway Engineer Leaks Wife's Objectionable VideoGovernment Employee Wife Plunges into Depression

UP: इंजीनियर पति का घिनौना काम, ऑफिस वालों को भेज दिए पत्नी के ऐसे वीडियो; जिससे हो गई बदनाम

Wed, 13 May 2026 07:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी,आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी,आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 07:51 AM IST
सार

आगरा में वैवाहिक विवाद के बाद मायके में रह रही सरकारी कर्मचारी महिला के निजी वीडियो उसके पति द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। रेलवे में तैनात सीनियर सेक्शन इंजीनियर पति के खिलाफ ताजगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Railway Engineer Leaks Wife's Objectionable VideoGovernment Employee Wife Plunges into Depression
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विवाद के बाद मायके रह रही पत्नी के आपत्तिजनक वीडियो रेलवे में तैनात सीनियर सेक्शन इंजीनियर पति ने वायरल कर दिए। घटना से अवसाद में आई नौकरीपेशा पत्नी अब अपने ऑफिस नहीं जा पा रही है। ससुर की शिकायत पर थाना ताजगंज में इंजीनियर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

पीड़िता के पिता ने डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास को प्रार्थनापत्र दिया था। इसमें उन्होंने बताया कि कि उनकी बेटी राज्य कर्मचारी है। उसका ताजगंज के रहने वाले पति से विवाद चल रहा है और वह वर्तमान में मायके में रह रही है। पति रेलवे विभाग में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। उसने पत्नी की निजी एवं आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी के चरित्र पर झूठे आरोप लगाकर उसे बदनाम करने का प्रयास किया। बेटी के मोबाइल से अपने विभागीय स्टाफ को आपत्तिजनक वीडियो भेज रहा है। इससे बेटी की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और वह मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रही है। थाना प्रभारी ताजगंज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed