एक स्टेशन, एक उत्पाद: आगरा कैंट पर हस्तशिल्प और मथुरा रेलवे स्टेशन पर खरीदें लड्डूगोपाल की मूर्ति
देशभर के पांच हजार स्टेशनों परएक स्टेशन, एक उत्पाद योजना शुरू की जा रही है। इनमें आगरा रेल मंडल के 47 स्टेशन भी शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यात्री अब आगरा कैंट स्टेशन से मार्बल हस्तशिल्प, फोर्ट रेलवे स्टेशन पर लेदर के जूते, राजा की मंडी पर गलीचा और मथुरा में लड्डूगोपाल की मूर्ति खरीद सकेंगे। रेलवे ने एक स्टेशन, एक उत्पाद योजना में 47 स्टेशनों का चयन किया है। इन पर स्थानीय हस्तशिल्प और खानपान के उत्पादों की बिक्री भी जाएगी। अगले माह से ये स्टॉल आवंटित किए जाएंगे।
रेलवे ने एक स्टेशन, एक उत्पाद योजना में 25 मार्च से आगरा कैंट स्टेशन पर पायलट प्रोजेक्ट से शुरुआत की गई थी। कैंट स्टेशन के तीन प्लेटफॉर्म पर मार्बल हस्तशिल्प के उत्पाद ताज के मॉडल, पच्चीकारी वाले टेबल स्टैंड जैसे उत्पाद विक्रय किए जा रहे हैं। अगले चरण में रेलवे ने हस्तशिल्पियों, हुनरमंद लोगों के उत्पादों को बेचने को मंच दिया है। अब मंडल के 47 स्टेशनों पर उन इलाकों के खास हस्तशिल्प उत्पाद विक्रय होंगे।
आगरा रेल मंडल के 47 स्टेशनों पर शुरू होगी योजना
आगरा रेल मंडल की वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा कैंट स्टेशन पर हस्तशिल्प की कलाकृतियों के प्रति स्टेशन पर आने वाले यात्रियों में खासी रुचि दिखाई दी। विदेशी पर्यटक भी इन उत्पादों को खरीदने के लिए लालायित रहते हैं। हर दिन एक स्टॉल पर 25 हजार रुपये तक की बिक्री हुई। इसे देखते हुए योजना को विस्तार दिया गया है। अब देशभर के पांच हजार स्टेशनों पर यह योजना शुरू की जा रही है। इनमें आगरा रेल मंडल के 47 स्टेशन भी शामिल हैं।
15-15 दिन का मिलेगा हस्तशिल्पियों को मौका
वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा ने बताया कि हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए स्थायी रूप से किसी एक व्यक्ति को स्टॉल आवंटित नहीं किए जा रहे हैं। हर 15 दिन बाद स्टॉल संचालक बदले जा रहे हैं। लॉटरी के माध्यम से स्टॉल निकाले जा रहे हैं, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। इसका अच्छा रिजल्ट आया है। लोग स्टेशनों पर खरीदारी करने लगे हैं।इन स्टेशनों पर मिलेंगे ये उत्पाद
आगरा कैंट- मार्बल हस्तशिल्पआगरा फोर्ट- लेदर आयटम
राजा की मंडी- गलीचा
ईदगाह - लकड़ी के हस्तशिल्प उत्पाद
अछनेरा- पत्थर की मूर्तियां, जूट मैट
बिल्लोचपुरा - गलीचा
फतेहपुर सीकरी- नान खटाई
एत्मादपुर, कुबेरपुर, छलेसर - आलू
यमुना ब्रिज- लेदर हैंडीक्राफ्ट
पथौली स्टेशन- दरी
मिढ़ाकुर - दरी
किरावली - पेड़ा
तांतपुर -लाल पत्थर
फरह - रबड़ी
मथुरा जंक्शन- धातु की लड्डूगोपाल व अन्य मूर्तियां व फोटोफ्रेम
वृंदावन- लड्डूगोपाल की मूर्ति, पोशाक