{"_id":"5f8177bd1320a83a4a381c83","slug":"rail-passengers-can-book-and-cancel-tickets-up-to-five-minutes-before-departure-the-train","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुविधा: ट्रेन चलने से पांच मिनट पहले तक टिकट बुक और रद्द कर सकते हैं यात्री, नया नियम लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा: ट्रेन चलने से पांच मिनट पहले तक टिकट बुक और रद्द कर सकते हैं यात्री, नया नियम लागू
Sat, 10 Oct 2020 03:33 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 10 Oct 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे ने यात्रियों को अब ट्रेन चलने से पांच मिनट पहले तक टिकट रद्द करने और बुक कराने की सुविधा दी है। यह नियम शनिवार से लागू हो गया है। आगरा रेल मंडल के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि इसके लिए आगरा के पीआरएस में भी बदलाव किया गया।
विज्ञापन
ट्रेनों में टिकट आरक्षण का दूसरा चार्ट ट्रेन के स्टेशन से छूटने से 30 मिनट पहले भी जारी किया जाएगा। पहला रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन की रवानगी से चार घंटे पहले तैयार किया जाएगा, जबकि दूसरा चार्ट ट्रेन के रवाना होने से तीस मिनट पहले का होगा। यात्री आखिरी समय तक अपना टिकट बुक करा सकेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान टिकट रद्द भी कराए जा सकते हैं। अगर सीटें रद्द होने के कारण खाली हो जाती हैं तो उन्हें दूसरे चार्ट में समायोजित कर लिया जाएगा। 17 अक्तूबर से शुरू होने वाली निजी ट्रेन तेजस के साथ ही सभी ट्रेनों के लिए यह नियम लागू होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
15 अक्तूबर से संचालित होंगी साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेनें
दिवाली और छठ पूजा के त्योहारों पर रेलवे अप और डाउन में छह साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेनों का संचालन 15 अक्तूबर से शुरू कर रहा है। ट्रेन संख्या 02171/72 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हरिद्वार मुंबई से हर सोमवार और गुरुवार को चलेगी, जबकि हरिद्वार से मंगलवार व शुक्रवार को चलेगी।
ट्रेन संख्या 09047/48 बांद्रा टर्मिनस-निजामुद्दीन युवा एक्सप्रेस 16 अक्तूबर से चलेगी। यह बांद्रा से हर शुक्रवार और निजामुद्दीन से हर शनिवार को चलेगी। ट्रेन 02025/26 नागपुर-अमृतसर एसपी स्पेशल 17 से शुरू होगी। यह नागपुर से हर शनिवार व अमृतसर से हर सोमवार को संचालित होगी। पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि तीन साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेनों का संचालन 15 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। तीनों ट्रेनों का ठहराव आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर होगा।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।