फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raid to stop black marketing of oxygen

ऑक्सीजन की कालाबाजारी रोकने के लिए मारा छापा

Thu, 29 Apr 2021 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Raid to stop black marketing of oxygen
मैनपुरी। ऑक्सीजन की कालाबाजारी पर रोक व जरूरतमंद मरीजों को मदद मुहैया कराए जाने को लेकर एसडीएम और सीओ ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान बैल्डिंग आदि की दुकानों से कई बड़े सिलिंडर जब्त किए गए। उक्त सभी सिलिंडर जिला अस्पताल को आवश्यकता के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में भी ऑक्सीजन की कालाबाजारी हो रही है। इसकी भनक लगते ही प्रशासन सतर्क हो गया। मंगलवार की शाम एसडीएम सदर ऋषिकांत और सीओ सिटी अभय नारायण राय ने पुलिस बल के साथ शहर स्थित बैल्डिंग व अन्य दुकानों पर छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान वहां रखे बड़े ऑक्सीजन सिलिंडर को अपने कब्जे में लेकर थाने में रखवाया। देर शाम तक चली कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए उक्त सिलिंडरों को जिला अस्पताल प्रशासन को आवश्यकता पड़ने पर उपयोग में लाए जाने के लिए उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी का कहना है कि ऑक्सीजन की कालाबाजारी न होने पाए और जरूरतमंद को ऑक्सीजन प्राप्त हो सके। इसी उद्देश्य को लेकर कार्रवाई की गई है। सभी दुकानदारों से भी कहा गया है कि यदि किसी को ऑक्सीजन की आवश्यकता हो तो वह संपर्क कर सकते हैं। किसी भी तरह से ऑक्सीजन की समस्या को रोकना प्रशासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed